दिल्ली, मिल्कीपुर में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न: महानगर कार्यालय पर पटाखे फोड़े, मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई – Gorakhpur News h3>
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते भाजपा कार्यकर्ता।
दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को मिली जीत का जश्न गोरखपुर में भी मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा के महानग
.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जीत का जश्न।
खुशी में झूम उठे कार्यकर्ता दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। लगातार 10 वर्षों से केंद्र की सत्ता में काबिज होने के बाद भी पार्टी के हाथ में दिल्ली की कमान नहीं थी। वहां जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने काफी तैयारी कर रखी थी। उसका असर भी नजर आया। भाजपा 48 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। जैसे ही दिल्ली में सरकार बनने की बात पक्की हुई, कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय पर फोड़े पटाखे महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उन्हें जीत का बधाई दी। जश्न मनाने वालों में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी आगे रहीं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास माडल की जीत है। अवधेश प्रसाद खुद को अयोध्या का राजा समझने लगे थे। मिल्कीपुर की जनता ने बता दिया कि अयोध्या के राजा तो केवल राम हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत भाजपा नेता डा. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत है। जनता ने एक बार फिर विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की जनता ने पार्टी को सत्ता सौंपी है। खुद को अयोध्या का राजा कहने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। चुनाव परिणाम उसकी का नतीजा है। बढ़ेगा डा. धर्मेंद्र सिंह का कद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह का कद भी इस जीत के बाद बढ़ सकता है। कटेहरी के बाद मिल्कीपुर उपचुनाव में भी पार्टी ने उन्हें संगठन का प्रभारी बनाया था। कटेहरी की सीट भी भाजपा ने अपनी झोली में डालने में कामयाबी पाई थी। मिल्कीपुर की सीट भी सपा से छीनने में कामयबी मिली है।