दिग्गजों में समन्वय के प्रयास, चंद चेहरों पर मोहर बाकी पर चिंतन, बढ़ते विरोध से चुनौती बढ़ी | bjp mp | Patrika News

107
दिग्गजों में समन्वय के प्रयास, चंद चेहरों पर मोहर बाकी पर चिंतन, बढ़ते विरोध से चुनौती बढ़ी | bjp mp | Patrika News

दिग्गजों में समन्वय के प्रयास, चंद चेहरों पर मोहर बाकी पर चिंतन, बढ़ते विरोध से चुनौती बढ़ी | bjp mp | Patrika News

—–
– सिंधिया-तोमर में ग्वालियर के लिए सहमति नहीं
– शिवराज-वीडी सहित अन्य दिग्गज चिंतन में उलझे
– दिनभर दावेदारों की कतारें, आकाओं के दर पहुंचे टिकटार्थी
– कई जगह विरोध के सुर बुलंद, भोपाल भी पहुंचा विरोध
——————

[email protected]भोपाल। प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर के लिए चेहरे फायनल करने की मशक्कत भाजपा में रविवार को भी दिनभर चलती रही। बीते शनिवार को चुनिंदा नामों पर कोर-ग्रु्रप में सहमति बन गई थी, लेकिन कई चेहरे अभी तय नहीं हो पाए हैं। इसलिए इन चेहरों को फायनल करने रविवार को चिंतन हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ सीएम हाउस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य नेताओं ने मंथन किया, तो प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी अलग दौर की बैठकें होती रही। दिनभर टिकटार्थी प्रदेश भाजपा कार्यालय और अपने राजनीतिक आकाओं के दरवाजे पर पहुंचते रहें। भोपाल-इंदौर सहित चुनिंदा सीटों पर भारी मशक्कत है, इस कारण देर रात तक इन पर विचार-विमर्श चलता रहा। दूसरी ओर चुनिंदा सीटों पर नाम तय होने की जानकारी लगते ही उन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध शुरू हो गया है। इनमें कई इलाकों के नेता भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें से अनेक नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। इसी कारण नामों को फायनल करने की मशक्कत और बढ़ गई है। इसके मद्देनजर पार्टी ने डेमेज कंट्रेाल के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।
———————-
सोमवार को भी बैठक-
प्रदेश भाजपा ने रविवार को होने वाले सांसद-विधायकों सहित अन्य प्रदेश स्तरीय बैठकें रद्द कर दी थी। इनके स्थान पर जिला चयन समितियों के साथ वर्चुअल बैठक होती रही। वहीं कई जिलों की चयन समिति के नेता भोपाल ही प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस कारण इन नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रायशुमारी की। इस बीच सोमवार को वापस बैठक रखी गई है। इस बैठक में उन नामों पर विचार होगा, जो रविवार को फायनल नहीं हो पाएंगे। इसके अलावा पार्षदों की रायशुमारी भी जिलों से की गई है, जिन पर सोमवार को फैसला लिया जा सकता है।
————-
सीएम हाउस से प्रदेश कार्यालय तक बैठकें-
सीएम हाउस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक की। इसमें चुनिंदा नामों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वहीं दोपहर में भी प्रदेश कार्यालय में करीब दो घंटे प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंथन किया। इस दौरान भी इंदौर-भोपाल सहित अन्य नामों पर चर्चा हुई।
————–
टिकटार्थी घूमे दर-दर-
महापौर पद सहित अन्य पदों के टिकट की ईच्छा में टिकटार्थी दर-दर घूमे। रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे। इनके अलावा अन्य कई दावेदार भी सिंधिया के बंगले पर पहुंचे। बड़ी संख्या में सिंधिया को दावेदारों ने अपने बायोडाटा सौंपे हैं। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी दावेदारों की भीड़ लगी रही। अनेक नेता प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री व अन्य नेताओं से मिलने पहुंचे। अनेक समाजों के प्रतिनिधि भी कार्यालय पहुंचे, जहां अपने समर्थकों के साथ दबदबा दिखाकर टिकट की मांग की। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष के निवास व कार्यालय पर भी कई दावेदार पहुंचे।
————————-
सिंधिया पहुंचे शिवराज से मिलने-
सुबह केंद्रीय मंत्री सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। ग्वालियर महापौर को लेकर सिंधिया अपनी पसंद बता चुके हैं, लेकिन उस पर सहमति नहीं बन पाई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सिंधिया से अलग अपनी पसंद बता चुके हैं। इस कारण ग्वालियर महापौर पद पर सिंधिया व तोमर में समन्वय के प्रयास हैं, लेकिन रविवार को सिंधिया ने सीएम से मिलकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया। वहीं तोमर भी दोपहर तक बंगले पर रहे। जहां अनेक दावेदार उनसे मिलने पहुंचे। तोमर भी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके शाम को रवाना हो गए।
———————–
5 सीटों पर विरोध बुलंद-
उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाडा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर नगर निगम से महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल का नाम फायनल होने की जानकारी के बाद इन क्षेत्रों में जमकर विरोध शुरू हो गया। इन इलाकों से प्रदेश कार्यालय भी लोग पहुंचे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष को भी इन इलाकों के दूसरे दावेदारों ने विरोध दर्ज कराया है। इसलिए इन इलाकों को लेकर पार्टी में अंतर्विरोध के हालात बन गए हैं।
———————–
नामों के बीच दौड़, सबसे ज्यादा पेंच यहां-



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News