दानापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर व महिला कर्मी गिरफ्तार

8
दानापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर व महिला कर्मी गिरफ्तार

दानापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर व महिला कर्मी गिरफ्तार

Hindi News बिहार पटनादानापुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर व महिला कर्मी गिरफ्तार

दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की।…

हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 14 Apr 2024 12:15 AM

ऐप पर पढ़ें

दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए तथाकथित डॉक्टर संटू कुमार और एक महिला कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत 25 वर्षीय रजनी देवी के पति शाहपुर के नरगदा निवासी दीपक कुमार ने तथाकथित डॉक्टर के खिलाफ दानापुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम रजनी देवी को उसके परिजन अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने कल आने के लिए कहा, तब अस्पताल परिसर में मौजूद एक आशा कर्मी ने रजनी और उसके परिजन को समझाते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे बीबीगंज में चाइल्ड केयर हॉस्पिटल निजी क्लीनिक में जाने के लिए कहा। आशा कर्मी की बातों में आकर परिजनों ने रजनी को उक्त क्लीनिक में भर्ती कराया दिया, जहां देर रात को बड़ा ऑपरेशन कर डिलीवरी कराया गया। उसके बाद रजनी की तबीयत बिगड़ते चली गई और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद क्लीनिक में हंगामा होता देखकर आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 के साथ ही पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाबुझा कर शांत करवाया। मृत रजनी देवी का भाई राजेश रजक ने बताया की शुक्रवार की देर शाम जीजा और उनके परिजन दीदी को प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उसका खून बह रहा था। अस्पताल परिसर में मौजूद आशा कर्मी ने उन्हें बीबीगंज स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती करने को कहा, जिसके बाद भर्ती करवाया गया। आगे बताया की तथाकथित डॉक्टर संटू कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द इनका ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसके बाद उन्होंने 40 हजार रुपया जमा करने को कहा। रुपया जमा करने के बाद वह ऑपरेशन के लिए मेरी बहन को ले गए। कुछ देर बाद बच्चा लेकर बाहर आकर सभी को दिखाया। उसके कुछ देर रात को कहा कि मरीज का हालत बहुत नाजुक है। इन्हे दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ेगा। आनन फानन में मैनपुरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच डॉक्टर सहित क्लीनिक कर्मी फरार हो गए। परिजनों ने तथाकथित डॉक्टर पर लापरवाही बतरने के आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल के आसपास फर्जी तरीके से बिना बोर्ड और पंजीकरण के निजी क्लीनिक संचालित है, जिससे आये दिनों जच्चा व बच्चा की मौत होते रहती है। कभी गर्भपात किया हुआ नवजात शव भी फेंका मिलते रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पति के बयान पर केस दर्ज कराया गया है। तथाकथित डॉक्टर और एक महिला कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News