दहेज में कार मांगी तो सगी बहनों ने बारात लौटाई: हाथरस में शादी के जोड़े में थाने पहुंची, बोलीं-पापा ने 6 लाख नगद दिए वो पैसा वापस चाहिए – Sadabad News

15
दहेज में कार मांगी तो सगी बहनों ने बारात लौटाई:  हाथरस में शादी के जोड़े में थाने पहुंची, बोलीं-पापा ने 6 लाख नगद दिए वो पैसा वापस चाहिए – Sadabad News

दहेज में कार मांगी तो सगी बहनों ने बारात लौटाई: हाथरस में शादी के जोड़े में थाने पहुंची, बोलीं-पापा ने 6 लाख नगद दिए वो पैसा वापस चाहिए – Sadabad News

सादाबाद33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में दो सगी बहनों ने दहेज के खिलाफ आवाज उठाने हिम्मत की है। तय सामान से अधिक दहेज मांगने और मारपीट करने पर दोनों ने बारात दरवाजे पर आने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दोनों की शादी ताजपुर के रहने वाले दो भाइयों तय हुई थी। सोमवार रात बारात आई। द्वारपूजा की तैयारी हो रही थी। तभी लड़के के घर वाले दहेज में कार की मांग करने लगे।

दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। मारपीट की जानकारी होते ही दोनों बहनों ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों शादी के जोड़े में ही थाने पहुंचे गईं। पुलिस से शिकायत की।

दहेज के पैसे वापस दिलवाने की मांग करने लगीं। पुलिस दोनों पक्षों को समझने में लगी है। पूरा मामला सादाबाद क्षेत्र के समदपुर गांव की है। बहनों का आरोप है कि दूल्हे के भाईयों ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। उनकी 7 साल की छोटी बहन के हाथ में गंभीर चोट आई है।

बारात दरवाजे ने के बाद द्वारपूजा की तैयारी हो रही थी।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम

जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सादाबाद में समदपुर गांव है। यहां के रहने वाले सुनील की दो बेटियां शिवानी, भारती हैं। दोनों की शादी समदपुर गांव से 20 किलोमीटर दूर ताजपुर के दो भाइयों मोहित और उनके भाई नरायण से तय हुई थी। 14 अप्रैल शादी की डेट तय हुई।

14 अप्रैल सोमवार को शाम 7 बजे बारात आई। शादी की पूरी तैयारी की जा चुकी। मंडप सजा था। अग्निकुंड तैयार था। बारातियों के स्वागत में सभी लोग खड़े थे। बारातियों ने चाय नाश्ता किया। फिर द्वारपूजा की तैयारी होने लगी।

तभी दूल्हे के पिता आए और लड़की के पिता से दहेज में कार की डिमांड करने लगे। लड़की के पिता सुनील बोले- दहेज में जो भी तय था सब दे चुका हूं। अब हम कार नहीं दे सकते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।

दूल्हे ने बड़े भाई ने लड़की के भाई को धक्का दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू गई। मारपीट में दुल्हन के भाई के सिर में चोट आ गई। उसके सिर से खून निकलने लगा। ये देख वहां अफरा तफरी मच गई।

दहेज में कार मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

दुल्हन ने शादी से इनकार किया

शादी के जोड़े में सजी शिवानी ने बताया कि शादी की तैयारी हो गई थी। घर मे खुशी का माहौल था कि दो बहनों की शादी एक साथ हो रही है। हम दोनों दुल्हन के जोड़े में बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात दरवाजे पर आई तो अचानक डीजे की आवाज बंद हो गई।

घर में अफरा तफरी मची थी। सब इधर-उधर भाग रहे थे। पूछने पर कोई कुछ बता नहीं रहा था। हम कमरे से बाहर आ गए। तभी किसी ने आकर बताया कि बारातियों से मारपीट हो गई है। आप के भैया को चोट लग गई है। छोटी बहन का हाथ टूट गया है।

शिवानी बोली-लड़के के बड़े भाइयों ने मेरी साथ अभद्रता की। पापा और भैया के सात मारपीट की।

पहले ही दे चुके थे दहेज के पैसे

शिवानी ने बताया कि शादी दय होने का बाद मेरे पिता ने शादी के सभी सामान और 6 लाख रुपए नगद पहले ही दे दिए थे। दहेज में जो भी उन्होंने मांगा पाप ने सब दिया। लेकिन रात में बारात आने के बाद अचानक से इन लोगों की डिमांड बढ़ गई। दहेज में कार मांगने लगे।

जब पापा ने देने से इनकार किया तो लड़के के बड़े भाइयों ने मेरे पापा और भाई के साथ मारपीट की। मेरी छोटी बहन को भी उन लोगों ने पीटा। अब हम वहां शादी नहीं करना चाहते। न शादी करेंगे। हम दोनों थाने में गई तो वहां कहां गया कि आप समझौता कर लो।

वहीं सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है उनको समझाने का प्रयास किया गया है। अभी तक किसी पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

……………………………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

मां को ढूंढते हुए मुंबई से झांसी पहुंचा बच्चा, बोला- स्कूल से लौटा तो घर में मम्मी नहीं दिखीं; ट्रेन में चढ़ा, तभी गाड़ी चल दी

झांसी के रेलवे स्टाफ को सोमवार रात ट्रेन में 5 साल का बच्चा मिला। वह अपनी मां की तलाश में मुंबई से झांसी पहुंच गया। जब उसे इस बात का एहसास हुआ कि वह अपने घर से बहुत दूर आ गया है तो डर गया। झांसी के रेलवे स्टाफ ने बच्चे को अपनी देखरेख में रखा है। अब उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है।

1,115 किलोमीटर दूर मुंबई से झांसी पहुंचे 5 साल के बच्चे ने बताया कि वह मुंबई के ठाणे का रहने वाला है। उसकी मां का नाम सक्को और पिता का नाम रोहित है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो काम करने जाता है। बोला कि जब वह स्कूल से घर आया तो मां घर में नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News