दरभंगा में मंदिर के सामने गिरा मांस का पैकेट; VIDEO: चार से अधिक थाना की पुलिस पहुंची, SDPO बोले- ये साजिश नहीं, जानबूझकर नहीं फेंका – Darbhanga News

7
दरभंगा में मंदिर के सामने गिरा मांस का पैकेट; VIDEO:  चार से अधिक थाना की पुलिस पहुंची, SDPO बोले- ये साजिश नहीं, जानबूझकर नहीं फेंका – Darbhanga News
Advertising
Advertising

दरभंगा में मंदिर के सामने गिरा मांस का पैकेट; VIDEO: चार से अधिक थाना की पुलिस पहुंची, SDPO बोले- ये साजिश नहीं, जानबूझकर नहीं फेंका – Darbhanga News

दरभंगा शहर में सोमवार को एक मंदिर के आगे काले प्लास्टिक में मांस का टुकड़ा गिरा मिला। मामले की जानकारी के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की टीम को बुलाया और मांस का टुकड़ा हटवाकर पानी स

Advertising

.

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल सीसीटीवी के जरिए बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना शहर के पॉश एरिया नाका 6 के समीप राम जानकी मंदिर के सामने का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद मंदिर के सामने सड़क पर एक प्लास्टिक के पैकेट में कुछ पड़ा दिखा। लोगों को शक हुआ कि वह गौमांस है। तभी एक वाहन के नीचे पैकेट दब गया। पैकेट फट गया और मांस के टुकड़े मंदिर के सामने फैल गए। यह देख लोगों में आक्रोश फैल गया।

Advertising

चार से अधिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

मांस के टुकड़ों के सडक पर फैलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद विश्वविद्यालय थाना, यातायात थाना, बेंता थाना, लहेरियासराय थाना समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह जानबूझकर नहीं किया गया है। यह एक हादसा है। किसी बाइक सवार के हैंडल से प्लास्टिक का झोला गिरा था। उसी में मांस था। वाहन के नीचे दबने से झोला फट गया और मांस बाहर आ गया। मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार और बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा भी मौके पर पहुंचे।

लोगों से जानकारी जुटाते केवटी विधायक डॉक्टर मुरारी मोहन झा।

Advertising

SDPO बोले- ये कोई साजिश नहीं

SDPO अमित कुमार ने बताया-

ये कोई साजिश नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार जा रहा था। उसके हैंडल से प्लास्टिक का पैकेट गिरा था। उसी में मांस था। जांच के लिए सैंपल लिया गया है। यह किस जानवर का मांस है, इसकी जांच की जा रही है।

Advertising

QuoteImage

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि थाने को सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइक सवार की पहचान की जा रही है। मांस के टुकड़े की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मामला गंभीर है, जांच जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय बोले- बाइक के नंबर से आरोपी की पहचान की जाए

स्थानीय निवासी राजीव मधुकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार के झोले से मांस गिरते हुए दिख रहा है। गाड़ी के बार-बार आने-जाने से झोला वाहन के नीचे दब गया और फट गया। मांस मंदिर के सामने फैल गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई की। स्थानीय लोगों की ओर से मंदिर के आगे सड़क पर गंगाजल छिड़का गया है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाइक की पहचान की जाए। उसका नंबर निकाला जाए। यह पता लगाया जाए कि वह व्यक्ति कौन था और झोला क्यों गिरा? लोगों ने कहा कि रहमगंज राम जानकी मंदिर के सामने पहली बार ऐसी घटना हुई है। समाज में शांति बनी रहे, इसलिए जांच जरूरी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising