थप्पड़-पत्थर, अंडे और आंखों में मिर्ची झोंकना, अरविंद केजरीवाल पर 12 बार हुआ है हमला, पांचवां बेहद खतरनाक | Arvind Kejriwal has been attacked 12 times | Patrika News

9
थप्पड़-पत्थर, अंडे और आंखों में मिर्ची झोंकना, अरविंद केजरीवाल पर 12 बार हुआ है हमला, पांचवां बेहद खतरनाक | Arvind Kejriwal has been attacked 12 times | Patrika News
Advertising
Advertising

थप्पड़-पत्थर, अंडे और आंखों में मिर्ची झोंकना, अरविंद केजरीवाल पर 12 बार हुआ है हमला, पांचवां बेहद खतरनाक | Arvind Kejriwal has been attacked 12 times | News 4 Social

अरविंद केजरीवाल पर हमले की लिस्ट लंबी है, 5वां पढ़कर हिल जाएगा दिमाग 1. अक्टूबर 2011: तारीख थी 18 अक्टूबर। लखनऊ में एक व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल पर चप्पल से हमला कर दिया था। उसने केजरीवाल पर चप्पल फेंक कर मारी थी।हमला करने वाले का नाम जितेंद्र था जो यूपी के जालौन का रहने वाला था। यह केजरीवाल पर पहला हमला था। उस समय वह दिल्ली के CM नहीं थे।

2. नवंबर 2013: केजरीवाल पर दूसरा हमला नवंबर 2013 में हुआ। घटना के वक्त केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। उनपर स्याही फेंकी गई थी।

Advertising

3. मार्च 2014: अरविंद केजरीवाल पर तीसरा और बड़ा हमला इलेक्शन रैली के दौरान मार्च 2014 में हुआ। इस बार भी केजरीवाल पर स्याही फेंकी गई थी। स्याही फेंकने वाले ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए घटना को अंजाम दिया था।

Advertising

4. मार्च 2014: इलेक्शन ईयर में एक बार फिर मार्च 2014 में अहमदाबाद में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ था। उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी बीजेपी के ऊपर मढ़ा था।

5. अप्रैल 2014: एक महीने के अंदर यानी अप्रैल 2014 में अरविंद केजरीवाल पर तीसरी बार हमला हुआ। इस बार हमला बड़ा था। एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ कांड का वीडियो काफी वायरल हुआ था। ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को माला पहनाने के बहाने घटना को अंजाम दिया था।


6. दिसंबर 2014: 26 दिसंबर को दिल्ली में एक रैली के समय अरविंद केजरीवाल पर अंडे फेंके गए थे।

7. जनवरी 2016: जनवरी 2016 में एक महिला ने दिल्ली में केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha election 2024: जेठानी डिंपल यादव के सामने होंगी देवरानी अपर्णा यादव? सगी बहन को घर में घेरेंगी पल्लवी पटेल

8. अप्रैल 2016: 9 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में एक युवक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंककर हमला किया था।

Advertising

9. अक्टूबर 2016: अरविंद केजरीवाल पर इस बार राजस्थान में हमला हुआ था। जहां एक स्टूडेंट ने उनके ऊपर स्याही फेंक दिया था।

10. नवंबर 2018: 2 साल के अंतराल के बाद केजरीवाल पर एक बार हमला हुआ। र दिल्ली सचिवालय में उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंक कर हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें

टिकट पॉलिटिक्स में फंसे बड़े नाम, बृजभूषण सिंह, वीके सिंह और वरुण गांधी पर सस्पेंस, जानें क्या होगा मां-बेटे का भविष्य

11. 2018: इसी साल यानी 2018 में ही अरविंद केजरीवाल की कार पर पंजाब में हमला हुआ।मई 2019: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 4 मई 2019 को एक युवक ने रैली के दौरान भन्नाट थप्पड़ जड़ दिया था। वह किसी बात से केजरीवाल से नाराज था।

Advertising

12. मई 2019: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 4 मई 2019 को एक युवक ने रैली के दौरान भन्नाट थप्पड़ जड़ दिया था। वह किसी बात से केजरीवाल से नाराज था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising