ताइक्वांडो अकादमी 95 अंक के साथ चैंपियन बना: श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग – Begusarai News

0
ताइक्वांडो अकादमी 95 अंक के साथ चैंपियन बना:  श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग – Begusarai News
Advertising
Advertising

ताइक्वांडो अकादमी 95 अंक के साथ चैंपियन बना: श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का समापन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग – Begusarai News

बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम में जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें ताइक्वांडो अकादमी 95 अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन बना। 70 अंक के साथ जीआर मिशन स्कूल दूसरे स्थान, 60 अंक के साथ दून पब्लिक स

Advertising

.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव सुधीर कुमार, बाइट के डायरेक्टर संजय कुमार और दिलीप कुमार सिन्हा ने सामूहिक रूप से विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया है।

Advertising

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव गोविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रोहित कुमार, निशांत कुमार, सचिन कुमार, हरिओम कुमार और शिवांशु सुमन के साथ मुख्य निर्णायक गोविंद कुमार थे। इस प्रतियोगिता में 6 स्कूल और तीन क्लब के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विजेता।

इन संस्थानों की रही सहभागिता

Advertising

प्रतियोगिता में जीआर मिशन स्कूल मीनापुर, दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर, विकास विद्यालय डुमरी, पीएनबी भैली स्कूल भंवरा मंसूरचक, मध्य विद्यालय मालपुर, हाई स्कूल पनसल्ला, कृष्णा इंडोर स्टेडियम ताइक्वांडो अकादमी बेगूसराय, भारद्वाज नगर ताइक्वांडो अकादमी, राम सिमरन व्यायाम शाला वाजितपुर और मंसूरचक ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी शामिल हुए।

सब जूनियर बालक वर्ग के पदक विजेता

बंटी कुमार (स्वर्ण), सिद्धार्थ कुमार (स्वर्ण), देव बाबू (स्वर्ण), यशराज (स्वर्ण), प्रियांशु कुमार (स्वर्ण), शांतनु (स्वर्ण), राजश्री (स्वर्ण), उत्सव (स्वर्ण), अशरफ आमीन (स्वर्ण), गोलू कुमार (स्वर्ण), आर्य (रजत), रियांश (रजत), आशीष (रजत), राजीव (रजत), मयंक राज (रजत), देव श्री (कांस्य), भानु प्रताप (कांस्य), देव कुमार (कांस्य), उत्सव(कांस्य) और पियूष (कांस्य)।

Advertising

सब जूनियर बालिका वर्ग के विजेता

श्रेया झा (स्वयं), मुस्कान (स्वर्ण), वैष्णवी झा (स्वर्ण), आराध्या (स्वर्ण), अंशिका इरानी (स्वर्ण), शिवानी (स्वर्ण), शालिनी (स्वर्ण), शारदा राज (रजत) और अंजना ओम कश्यप (रजत)।

कैडेट बालक वर्ग के विजेता

गोवर्धन (स्वर्ण), राजन (स्वर्ण), गौरव (स्वर्ण), मिस्बाउल रहमान (स्वर्ण), प्रीतम (रजत), प्रिंस (रजत), रवि राज (रजत), अर्पित (रजत), तनिष्क (कांस्य), व्यापक (कांस्य), समदर्शी (कांस्य) और ऋषभ (कांस्य)।

कैडेट बालिका वर्ग के पदक विजेता

अंजलि (स्वर्ण), आयुषी भारती (स्वर्ण), शिवानी (स्वर्ण), इच्छा (स्वर्ण), अनुष्का (रजत), ज्योति (रजत), तन्नू श्री (रजत), दिव्या (कांस्य) और अनन्या (कांस्य)।

जूनियर बालिका वर्ग के विजेता

प्रिया (स्वर्ण), अर्चना कुमारी (स्वर्ण), अर्चना भारती (स्वर्ण), अंजलि (स्वर्ण), भगवती (रजत) और प्रियंका (कांस्य)।

जूनियर बालक वर्ग के विजेता

हरिओम (स्वर्ण), सचिन (स्वर्ण), निशांत (स्वर्ण), आदित्य (स्वर्ण) और गौरव (रजत)।

सीनियर बालक वर्ग के विजेता

रोहित (स्वर्ण), शिवांशु सुमन (स्वर्ण), विनीत (स्वर्ण) और तनु कुमार (स्वर्ण)।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising