ट्रैक्टर में लालटेन टांग लालू-तेजस्वी की रैली में पहुंची यह RJD विधायक, बोलीं- 2024 में हिला देना है

5
ट्रैक्टर में लालटेन टांग लालू-तेजस्वी की रैली में पहुंची यह RJD विधायक, बोलीं- 2024 में हिला देना है

ट्रैक्टर में लालटेन टांग लालू-तेजस्वी की रैली में पहुंची यह RJD विधायक, बोलीं- 2024 में हिला देना है

ऐप पर पढ़ें

पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास रैली में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है। सांसद, विधायक और अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। इस बीच आरा के संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक किरण देवी अनोखे अंदाज में रैली में पहुंचीं। उन्होंने दावा किया कि 2024 में हिला देना है और 2025 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनना है। लालू यादव की पार्टी राजद की ओर से आयोजित जनविश्वास रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, लेफ्ट पार्टी के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेताओं के भाग लेने की संभावना है। रैली में महागठबंधन के नेता पीएम मोदी और एनडीए के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

रविवार को राजद की जन विश्वास रैली को लेकर विधायक किरण देवी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। लगभग दो हज़ार गाड़ियों का काफिला लेकर अपने समर्थकों को लेकर किरण देवी  आरा से रवाना हुईं। इस दौरान पार्टी के चुनाव चिन्ह लालटेन को दिन में ही जलकर ट्रैक्टर और अन्य गाड़ियों पर लटकाया गया था। धमाकेदार रोड शो के अंदाज में किरण देवी पटना के लिए रवाना हुईं और रैली में पहुंचीं।। उनके कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। 

अब आ गया हूं आपके साथ…, पीएम मोदी से नीतीश के वादे पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

किरण देवी ने कहा कि हमारी पार्टी के गार्जियन लालू यादव और नेता तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करना है। रैली में लाखों लाख की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दिला देना है और 2025 में पूरी ताकत लगाकर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। हर हाल में बिहार में अगली सरकार राजद की ही बनेगी।

इसे भी पढ़ें- Video: तेजस्वी-लालू की जनविश्वास रैली में जा रही बस धू-धू कर जली, 54 RJD समर्थक बाल बाल बचे

 

किरण देवी आरा के संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद की विधायक हैं। उनका परिवार लालू फैमिली के काफी करीब है। पूर्व विधायक और बालू कारोबारी अरुण यादव की पत्नी है किरण देवी। एक आपराधिक मामले में फंस जाने के कारण राजद ने अरुण यादव की जगह किरण देवी को टिकट दिया था। पिछले दिनों दो बार विधायक के आरा स्थित आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने छापेमारी भी की थी। अरुण यादव पर गलत तरीके से अकूत संपत्ति कमाने का आरोप है जिसकी जांच चल रही है।

 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News