झांसी स्टेशन बना दिव्यांग फ्रेंडली: दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि और मूकबधिर यात्रियों के लिए क्यूआर से चलेगा साइन लैंग्वेज वीडियो – Jhansi News

3
झांसी स्टेशन बना दिव्यांग फ्रेंडली:  दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि और मूकबधिर यात्रियों के लिए क्यूआर से चलेगा साइन लैंग्वेज वीडियो – Jhansi News
Advertising
Advertising

झांसी स्टेशन बना दिव्यांग फ्रेंडली: दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि और मूकबधिर यात्रियों के लिए क्यूआर से चलेगा साइन लैंग्वेज वीडियो – Jhansi News

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए रेलवे ने कई जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यात्री चलने में असमर्थ हों, दृष्टि बाधित या फिर मूकबधिर, सभी के लिए अलग-अलग तरह की सुविधा दी जा रही है। दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में ल

Advertising

.

QR SCANNER जिसे स्कैन करते ही पूरे स्टेशन का नख़्शा सामने आ जाएगा

Advertising

वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर 24 घंटे में 60 हजार से ज़्यादा यात्री आते हैं। इनमें बड़ी संख्या दिव्यांग यात्रियों की भी होती है। लेकिन आम यात्रियों की सुविधाओं का इस्तेमाल दिव्यांग नहीं कर पाते। साथ ही उन्हें अक्सर ट्रेन तक पहुंचने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखकर रेलवे ने अनोखी पहल की है। यदि कोई यात्री बोलना और सुनने में असमर्थ है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे यात्री को बस एक क्यूआर स्कैन करना है। इसके बाद झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट खिड़की, अमानती सामान गृह, वीआईपी लाउंज, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाओं का पूरा वीडियो यात्री के मोबाइल पर चलने लगेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि ये वीडियो साइन लैंग्वेज में ही होगा।

दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए लगाया गया ब्रेल लिपि में लिखा नख़्शा

अधिकारियों की नेम प्लेट भी ब्रेल लिपि में

Advertising

यदि किसी दृष्टि बाधित यात्री को शिकायत या सहायता की जरूरत है और उसे अधिकारी के कार्यालय जाना है तो इसके लिए अधिकारी के कार्यालय के बाहर ब्रेल लिपि में उसका नाम और पदनाम भी लिखा गया है। इसके अलावा स्टेशन के प्रवेश द्वार पर भी ब्रेल लिपि में तैयार किया गया स्टेशन का नक्शा लगाया गया है, जिसे छूकर यात्री अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म तक आसानी से पहुंच सकते हैं। साथ ही स्टेशन पर लगाई गईं बैंच पर भी ब्रेल लिपि में नंबर लिखे गए हैं।

रेल मंडल के PRO मनोज कुमार सिंह

पीआरओ बोले-दिव्यांग फ्रेंडली बनाना है स्टेशन

Advertising

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि स्टेशन को आम यात्रियों के साथ ही दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाए। इसके लिए यहां ब्रेल लिपि, मूक बधिर यात्रियों के लिए स्कैनर वीडियो और रैम्प का भी निर्माण किया गया है। इससे दिव्यांग यात्रियों को काफी सहायता मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising