झांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन | Severe cold with fog in Jhansi Jalaun Lalitpur | News 4 Social

8
झांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन | Severe cold with fog in Jhansi Jalaun Lalitpur | News 4 Social
Advertising
Advertising


झांसी, जालौन और ललितपुर में ठंड का प्रकोप: आसमान से बरस रहा कोहरा, 3 दिन से सूर्य के नहीं हुए दर्शन | Severe cold with fog in Jhansi Jalaun Lalitpur | News 4 Social

झांसीPublished: Jan 02, 2024 05:56:59 pm

Advertising

नई साल भयंकर ठंड साथ लेकर आई है। झांसी, जालौन और ललितपुर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दिन भर कोहरे के साथ पानी की फुहार गिरती रही। लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। लोग रजाई में दुबके।

Raining with fog in Jhansi, Jalaun and Lalitpur

Advertising

झांसी, जालौन और ललितपुर में घना कोहरा – फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 का आखिरी दिन बेहद ठंडा रहा। इसके बाद से नई साल की शुरुआत हो गई लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही। लोग आसमान में सूरज की तरफ देख रहे हैं। लेकिन 3 दिन हो गए लेकिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो रहे हैं। सोमवार की पूरी रात कोहरे के साथ पानी गिरा। यह सिलसिला मंगलवार दिन में भी जारी रहा। झांसी में दिन भर घना कोहरा छाया रहा। और राहगीरों पर पानी की फुहार गिरती रही।

Advertising