ज्ञानोदय तीर्थ में दीक्षांत समारोह: तीन छात्रों को मिली सिद्धांत शास्त्री की डिग्री, जुलाई में होगा यूथ कन्वेंशन – Bhopal News h3>
भोपाल के दीवानगंज स्थित तीर्थधाम ज्ञानोदय में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जिनेन्द्र भगवान के मंगल प्रक्षालन और श्री सर्वज्ञ देव विधान से हुई। विधान के रचनाकार पंडित अभय कुमार जैन शास्त्री ने इसकी पृष्ठभूमि एवं वि
.
सभा की अध्यक्षता डॉ. शांतिकुमार पाटिल (जयपुर) ने की, जबकि दीक्षांत उद्बोधन डॉ. वीरसागर जैन (दिल्ली) ने दिया। उन्होंने कहा, “दीक्षांत का अर्थ दीक्षा का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।” राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त संस्कृत विद्वान डॉ. नीलाभ तिवारी (केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय) ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आप विश्व की अद्भुत धरोहर हैं, समाज और देश को आपसे मार्गदर्शन मिलेगा।”
समारोह के दौरान अभि जैन, अमन जैन, विशाल जैन को सिद्धांत शास्त्री की डिग्री प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें संस्था की ओर से रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।
विधायक और अतिथियों ने किया सम्मान
दीक्षांत सभा का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य शुभम शास्त्री ने किया। स्वागत गीत दिव्यांश जैन (फिरोजाबाद) ने प्रस्तुत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पंडित अभय जी शास्त्री (देवलाली) ने महाविद्यालय के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने ज्ञानोदय संकुल को अनूठा संस्थान बताया। विशिष्ट अतिथि अनूप कटारिया परिवार (इंदौर) ने नवनिर्मित सिंहद्वार का उद्घाटन किया। मंच पर पंडित रजनी भाई, पंडित अशोक लुहाड़िया, महेश शास्त्री, डॉ. योगेश, डॉ. नितिन, नीरज जय कोचिन, प्रताप शास्त्री सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
यूथ कन्वेंशन की घोषणा
कार्यक्रम संयोजक अरुण वर्धमान ने आगामी जुलाई माह में यूथ कन्वेंशन आयोजित करने की घोषणा की और सभी से सहभागिता की अपील की। अंत में ट्रस्टी सुनील सर्राफ सागर ने आभार व्यक्त किया।महाविद्यालय के प्राचार्य शुभम शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया। दिव्यांश जैन फिरोजाबाद ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।