जैन समाज ने मनाया गुरु गुणानुवाद महोत्सव: गौरव यात्रा में झलकी शृद्धा, आचार्य विद्यासागर के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान – Ajmer News

5
जैन समाज ने मनाया गुरु गुणानुवाद महोत्सव:  गौरव यात्रा में झलकी शृद्धा, आचार्य विद्यासागर के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान – Ajmer News
Advertising
Advertising

जैन समाज ने मनाया गुरु गुणानुवाद महोत्सव: गौरव यात्रा में झलकी शृद्धा, आचार्य विद्यासागर के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान – Ajmer News

जैन समाज के महान संत आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर अजमेर में गुरु गुणानुवाद महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर शहर में दो विशाल गौरव यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल ह

Advertising

.

गौरव यात्राएं शहर के दो प्रमुख स्थानों—कैसरगंज जैन मंदिर और पार्श्वनाथ कॉलोनी, वैशाली नगर से प्रारंभ हुईं। कैसरगंज जैन मंदिर से निकली यात्रा उपाध्याय वृषभानंदजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुई, जबकि पार्श्वनाथ कॉलोनी वैशाली नगर से मुनि निरजसागर महाराज और निर्मदसागर महाराज के सानिध्य में गौरव यात्रा निकाली गई। यात्राओं में श्रद्धालु बड़ी संख्या में आचार्य विद्यासागर महाराज के विचारों, श्लोकों और चित्रों के साथ पैदल चल रहे थे।

Advertising

इस पावन अवसर पर शहर में दो विशाल गौरव यात्राओं का आयोजन किया गया।

इन गौरव यात्राओं ने शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। दोनों यात्राओं का कीर्ति स्तंभ पर संगम हुआ, जहां भक्तों ने मिलकर गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। यात्राओं के समागम के बाद भागचंद की कोठी पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में संतों और विद्वानों ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके आत्मशुद्धि, सत्य, अहिंसा और साधना पर आधारित जीवन के बारे में बताया।

इस अवसर पर अजमेर शहर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और आचार्य महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महोत्सव में जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न जैन संघों और समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आचार्य विद्यासागर महाराज की शिक्षाओं और उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Advertising

यात्रा में हजारों श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने जीवन को धर्म, साधना और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी शिक्षाओं में संयम, अहिंसा, त्याग और आत्मशुद्धि के सिद्धांत प्रमुख रहे। उनके अनुयायियों ने इस महोत्सव को उनके प्रति श्रद्धांजलि के रूप में मनाया। आयोजन समिति ने बताया कि आचार्य श्री की शिक्षाओं को आगे भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। महोत्सव का समापन भक्ति गीतों और मंगल पाठ के साथ हुआ।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising