जीविका दीदियों को लखपति बनाने की पीएम ने है ठानी: गिरिराज

11
जीविका दीदियों को लखपति बनाने की पीएम ने है ठानी: गिरिराज

जीविका दीदियों को लखपति बनाने की पीएम ने है ठानी: गिरिराज

केंद्रीय मंत्री ने चिरंजीवीपुर में जीविका दीदियों द्वारा संचालित बायोगैस संयंत्रों का किया उद्घाटन… उन्होंने जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार को वर्मी कंपोस्ट संयंत्र के लिए 75 और लाभुकों की सूची…

हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 26 Feb 2024 07:45 PM

ऐप पर पढ़ें

बछवाड़ा, निज संवाददाता। चिरंजीवीपुर पंचायत में सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित एनर्जी एवं बायो कंपोस्ट संयंत्र का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कराया। मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जीविका दीदियों को कई रोजगारों से जोड़कर लखपति बनाने की ठानी है। जीविका दीदियों के लिए चिरंजीवीपुर पंचायत में 25 एनर्जी व बायो कंपोस्ट संयंत्र की स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान में इसे बढ़ाकर 100 किया गया है। उन्होंने जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार को वर्मी कंपोस्ट संयंत्र के लिए 75 और लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि मेरा लक्ष्य है कि जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को एसबीआई सीएसआर फंड से स्वरोजगार के लिए राशि उपलब्ध करा रही है। एसबीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज चिरंजीवीपुर पंचायत में इस संयंत्र का उद्घाटन किया गया है। जीविका दीदी अपने घर पर तरल जैविक खाद का व्यापारिक पैमाने पर उत्पादन शुरू की है। तरल जैविक खाद खेती के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने से पहले बिहार में मैं भी मंत्री था। आज के मुख्यमंत्री उस समय भी मुख्यमंत्री थे। उस समय बिहार में केवल 17 लाख घरों तक ही हम जा पाए थे। मोदी जी के आने के बाद एक करोड़ 27 लाख घरों तक पहुंचकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। पूर्व में संपूर्ण बिहार में 148 करोड़ बैंक लिंकेज था। पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद आज की तिथि में संपूर्ण बिहार में 36 हजार करोड़ बैंक लिंकेज है। पहले बेगूसराय में केवल 28 हजार जीविका दीदियों की संख्या थी। आज हम करीब साढ़े तीन लाख जीविका दीदियों के घरों तक पहुंचकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने फंड से 100 दीदियों को ट्रेनिंग दिलवाने का काम कर रहा हूं। कहा कि आने वाले दिनों में दीदियों को स्टिचिंग क्लस्टर, पापड़ क्लस्टर आदि से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि केले की खेती किसानों के काफी लाभकारी है। इसमें कम कृषि लागत पूंजी से अधिक कमाई होती है। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर समाज को विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। एसबीआई के उप महाप्रबंधक जोरा सिंह, मुख्य प्रबंधक सचिन कुमार देव, क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन प्रकाश, जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार, बीपीएम अभिजीत कुमार कर्ण, रवि मदान, विजेंद्र तिवारी, मधुरेंद्र कुमार मधुकर आदि ने जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी, भाजपा महामंत्री कुंदन भारती, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी, मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News