जीतन राम मांझी बोले-लगता है कैबिनेट से देना पड़ेगा इस्तीफा: झारखंड-दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने से नाराज, बिहार में 20 सीट की डिमांड – Munger News

1
जीतन राम मांझी बोले-लगता है कैबिनेट से देना पड़ेगा इस्तीफा:  झारखंड-दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने से नाराज, बिहार में 20 सीट की डिमांड – Munger News
Advertising
Advertising

जीतन राम मांझी बोले-लगता है कैबिनेट से देना पड़ेगा इस्तीफा: झारखंड-दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने से नाराज, बिहार में 20 सीट की डिमांड – Munger News

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने ही गठबंधन के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुंगेर के जमालपुर में जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘हमें NDA में तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। पहले झारखंड, अब दिल

Advertising

.

बिहार NDA में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा के पहले ही केंद्रीय मंत्री बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीट की डिमांड कर रहे हैं।

Advertising

अब पहले मांझी के तीन बयान से समझिए बगावत के तेवर

21 जनवरी: मुंगेर के जमालपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मांझी ने कहा कि, ‘लगता है कि कैबिनेट हमको छोड़ना पड़ेगा। झारखंड में हम सीट नहीं मांगे तो नहीं मिला। दिल्ली में भी नहीं मिला। कहा गया नहीं मांगे थे, इसलिए नहीं मिला।’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘ये कोई न्याय है क्या। हमारा कोई अस्तित्व नहीं है क्या। देखे एनडीए के लोग। जब जनमानस हमारा है, वोटर्स मेरे साथ हैं तो सीट मुझे क्यों नहीं मिले? हम फरियाना नहीं चाहते हैं। जो मेरा वजूद है उसके आधार पर हमे सीट दो।’

Advertising

19 जनवरी: जहानाबाद में जीतन राम मांझी ने कहा, ‘दिल्ली और झारखंड विधानसभा चुनाव में औकात देखकर सीट दी गई है। दिल्ली और झारखंड में जीतन राम मांझी का औकात नहीं समझा गया, इसलिए हमारी पार्टी को सीट नहीं मिली। बिहार विधानसभा चुनाव में हम अपना औकात दिखाना चाहते है। अगर बिहार में भी हमारी पार्टी को हल्के में लिया गया, तो एनडीए गठबंधन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।’

16 जनवरी: जहानाबाद में विधानसभा चुनाव में हमें 20 सीटें चाहिए। इसकी मांग NDA से करेंगे। कार्यकर्ताओं की डिमांड 40 सीटों की है। हमारी पार्टी को विधानसभा चुनाव में 20 सीटें मिल जाती है तो हम मांग पूरी करवाने में सफल होंगे। हम NDA के सच्चे साथी हैं। समय-समय पर सरकार की उपलब्धियों और कमियों पर टिप्पणी करते रहते हैं।’

मांझी के सभा में भीड़। जनता सुन रही भाषण।

Advertising

बेटे की सफाई- हम NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं

मांझी के बयान के बाद उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने 20 जनवरी को जहानाबाद में ही सफाई दी। उन्होंने कहा ‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते अधिकृत तौर पर बयान दे रहा हूं कि हमें NDA में कम नहीं आंका जा रहा है।’

हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं मांझी

जीतन राम मांझी अपनी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हर जिले में कर रहे हैं। वे हर दिन अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को मुंगेर के जमालपुर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां मांझी ने कहा कि ‘2025 के चुनाव में पार्टी 20 सीटों की मांग करेगी। यह मांग पूरी हुई तो सभी पेंशनधारकों का पेंशन 2000 रुपए बढ़ाने के साथ पढ़े-लिखे डिग्रीधारी बेरोजगारों को 5000 रुपए नियोजित भत्ता दिलवाया जाएगा।’

मांझी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘झारखंड और दिल्ली चुनावों में हमारी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई, जबकि दो-तीन सीटें मिलने पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।’ उन्होंने बिहार में मुसहर और भुईया समाज की आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उनकी राजनीतिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’

नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मांझी ने कहा कि ‘जब तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता सत्ता में थे, तब न तो उन्हें मां याद आई, न बहन। उस समय वे सिर्फ मलाई काटने में लगे हुए थे। अब बिहार की महिलाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं। जनता अच्छी तरह समझती है।’

मंच पर भाषण देते संतोष सुमन।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें

दिल्ली-झारखंड चुनाव में औकात देखकर दी गई सीट:मांझी बोले- उनकी पार्टी को हल्के में लिया, तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है

जहानाबाद में आयोजित एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए गठबंधन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड विधानसभा चुनाव में औकात देखकर सीट दी गई है। दिल्ली और झारखंड में जीतन मांझी का औकात नहीं समझा गया, इसलिए उनकी पार्टी को सीट नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising