जय श्री राम, पीली पोशाक में खूब फब रहे थे भगवान श्रीराम, देखें तस्वीरें | Ram Navami cultural program at ayodhya | Patrika News
राम जन्म भूमि परिसर में स्थित भगवान श्री रामलला के अस्थाई मंदिर सहित अयोध्या के आठ हजार मंदिरों में एक साथ भगवान श्री रामका जन्मोत्सव मनाया गया। यह पहली बार था जब अयोध्या में श्री रामलला का जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। भगवान के मंदिर को फूलों से सजाया था। श्री रामलला का सुबह इत्र व पंचामृत से अभिषेक किया गया।
लखनऊ
Published: April 10, 2022 05:39:10 pm
अयोध्या. राम नवमी पर अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजते ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी’ के उद्घोष गूंज उठे। राम लला के दर्शन से पहले हजारों की संख्या में भक्तों ने सरयू नदीं में स्नान किया।
राम जन्ममोत्सव के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के सरयू तट से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक राम भक्तों की कतार लगी रही। प्रसिद्ध कनक भवन परिसर में सुबह से गीत, संगीत व नृत्य का आयोजन शुरू हो गया। दोपर 12:00 बजे मंगल ध्वनि के बीच रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भगवान राम लला की विशेष आरती की।
आठ हजार मंदिरों में एक साथ मनाया जन्मोत्सव राम जन्म भूमि परिसर में स्थित भगवान श्री रामलला के अस्थाई मंदिर सहित अयोध्या के आठ हजार मंदिरों में एक साथ भगवान श्री रामका जन्मोत्सव मनाया गया। यह पहली बार था जब अयोध्या में श्री रामलला का जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। भगवान के मंदिर को फूलों से सजाया था। श्री रामलला का सुबह इत्र व पंचामृत से अभिषेक किया गया।
रामलाल के जन्मदिवस के मौके पर उन्हे 56 व्यंजनों के साथ ढाई कुंतल पंजीरी, पांच कुंटल बूंदी, मेवा और फल का भोग लगाया गया। भगवान राम को भोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
लाखों श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन भगवान श्री राम के जन्म उत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद भगवान श्री रामलला, हनुमानगढ़ी में विराजमान बजरंगबली के दर्शन किया। रामलला के जन्मोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी रही।
सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शासन और प्रशासन एक्टिव रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अयोजन सम्पन्न हुए। आयोजनों के दौरान अव्यवस्था न हो इसलिए रामजन्म भूमि को 6 जोन 27 सेक्टर में बांटा गया। जन्म जन्मभूमि व आयोजन स्थलों पुर पीएसी, नागरिक पुलिस व सीमा सुरक्षा के बल के जवान तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के में कोई चूक न होने पाए इसके लिए आईजी, डीए व एसएसपी सहित आलाधिकारियों भी क्षेत्र में सक्रिय रहे।
अगली खबर