छेड़खानी के बाद दो पक्षों में मारपीट-पत्थरबाजी: स्कूटी सीखने आई थी लड़की, पीड़िता के भाई ने कहा- दूसरे पक्ष से 100 लोग आए थे – Bhagalpur News h3>
भागलपुर में शुक्रवार को एक लड़की से छेड़खानी की गई। इसी बीच 2 समुदाय के बीच मारपीट हो गई। पीड़िता के परिजन और कुछ लड़के आपस में भिड़ गए। लड़की के भाई के अनुसार दूसरे पक्ष से करीब 100 लोग आ गए थे। करीब 3 लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि 1 के जख्
.
बताया जा रहा करीब 3-4 दिन से एक लड़की नाथनगर CTS मैदान में स्कूटी सीखने के लिए आ रही थी। आज कुछ लड़कों ने उस पर कमेंट कर दिया। उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जिसके बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
गुरुवार को भी विवाद हुआ था
बताया जा रहा कि गुरुवार की शाम में भी विवाद हुआ था। लड़की स्कूटी चला रही थी, जिससे ग्राउंड में धूल उड़ रही थी। जिस कारण होमगार्ड की तैयारी करने वाले लड़कों को परेशानी हुई। उन्होंने स्कूटी चलाने से मना किया।
जिस कारण विवाद हो गया था। किसी तरह से गुरुवार को मामला शांत हो गया था।
मैंने किसी तरह खुद को और बहन को बचाया
लड़की के भाई ने कहा, ‘गुरुवार के विवाद के बाद आज जब मेरी बहन स्कूटी चलाने के लिए पहुंची तो पहले दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। उनलोगों ने मारपीट के लिए प्लानिंग कर रखी थी। मैदान में आने के बाद बहन ने मुझे बुलाया था।
मारपीट के दौरान मैं किसी तरह से बचा और अपनी बहन को भी बचाया। मेरे मौसा दिव्यांग है। उन्हें एक पत्थर लगा है। दूसरे पक्ष के लोगों ने काफी पत्थरबाजी की है।’
स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी लेती पुलिस।
तीन थाने की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंचे
इस घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ भीड़ को काबू में किया।
सीनियर अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया। एसएसपी हृदयकांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीएम धनंजय कुमार और डीएसपी-टू राकेश कुमार ने ग्राउंड पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घायल को मायागंज अस्पताल में कराया भर्ती।
SSP हृदयकांत ने बताया,
CTS मैदान में एक समुदाय के छात्रा पिछले 3-4 दिन से स्कूटी सिखाने के लिए आई थी। कुछ युवकों ने उस पर अभद्र टिप्पणी किया था। वहीं, छात्रा के परिजन समझाने के लिए पहुंचे तो उसी में कहा सुनी हुई थी। अभी फिलहाल मामला शांत है। घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राउंड में सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ा दिए गए हैं