छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेल्थ ऑफिसर गिरफ्तार: अमरोहा में लंगड़ाते हुए थाने से निकला, रोज-डे पर छात्रा को किया था प्रपोज – Amroha News

5
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेल्थ ऑफिसर गिरफ्तार:  अमरोहा में लंगड़ाते हुए थाने से निकला, रोज-डे पर छात्रा को किया था प्रपोज – Amroha News
Advertising
Advertising

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेल्थ ऑफिसर गिरफ्तार: अमरोहा में लंगड़ाते हुए थाने से निकला, रोज-डे पर छात्रा को किया था प्रपोज – Amroha News

रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

पहले लड़की से छेड़खानी की। फिर लंगड़ाते हुए थाने से बाहर लाया गया।

अमरोहा में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CHO ने रोज-डे पर छात्रा को प्रपोज किया था। लड़की ने मना कर दिया तो उसने लड़की के साथ बदतमीजी की। उसे धक्का दिया, मारपीट की।इसके बाद लड़की को छोड़कर कार में बैठकर चला गया।

Advertising

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो और पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 24 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सबक सिखाते हुए उसकी ऐसी खातिरदारी की कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। थाने से लंगड़ाते हुए बाहर आया। पुलिस वाले उसे कंधा दे रहे थे।

पहले देखें फोटो…

Advertising

आरोपी ने छात्रा को मिठाई का डिब्बा फेंक कर मारा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की ऐसी हालत हो गई थी कि वह चल नहीं पा रहा था।

हवालात में बंद छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी सीएचसओ।

Advertising

वेलनेस सेंटर में तैनात है आरोपी

मामला गजरौला क्षेत्र का है। थाना हसनपुर के गांव अल्लीपुर खादर का रहने वाला बलविंदर उर्फ मोंटी नौनेर गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर तैनात है। उसके पिता का नाम कृपाल सिंह है।

वहीं, लड़की कक्षा- 11 की छात्रा है। लड़की, आरोपी के सेंटर क्षेत्र के ही एक गांव में रहती है। वह वेलनेस सेंटर पर आती-जाती थी। इस कारण दोनों में जान–पहचान हो गई। रोज-डे पर बलविंदर ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। उसे प्रपोज किया। लेकिन, लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद उसने जबरन लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश की।

लड़की पर मिठाई का डिब्बा फेंककर मारा

लड़की पर मिठाई का डिब्बा फेंककर मारा

जब छात्रा ने मिठाई खाने से मना कर दिया और उससे बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर मिठाई फेंक दी। छात्रा उससे बचकर भागी तो उस पर मिठाई का डिब्बा फेंककर मारा। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें आरोपी सीएचओ, छात्रा से मारपीट अभद्रता करते दिखाई दे रहा है।

वीडियो में एक कार खड़ी दिखाई दे रही है। इसमें आरोपी सीएचओ, पीड़िता और एक अन्य लड़का दिख रहा है। आरोपी ने पहले उसे युवक को इसके बाद लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने गजरौला थाने पहुंची थी। आरोपी बलविंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ेंः-

महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत: सोनभद्र में ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर

यूपी के सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा सुबह साढ़े 6 बजे बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising