Advertising

छात्राओं से बोलीं महिला पुलिस- हम आपकी दोस्त हैं: पुलिस से डरें नहीं, खुलकर कहें बात; ग्वालियर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान – Gwalior News

2
छात्राओं से बोलीं महिला पुलिस- हम आपकी दोस्त हैं:  पुलिस से डरें नहीं, खुलकर कहें बात; ग्वालियर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान – Gwalior News

Advertising

छात्राओं से बोलीं महिला पुलिस- हम आपकी दोस्त हैं: पुलिस से डरें नहीं, खुलकर कहें बात; ग्वालियर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान – Gwalior News

Advertising

सिद्धार्थ स्कूल में छात्राओं से बातचीत करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा।

Advertising

ग्वालियर में छात्राएं, महिलाएं डरें नहीं। कोई आपको परेशान करता है तो बिना किसी संकोच के पुलिस के पास आएं। आपका नाम, पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आपको परेशान करने वाले को सबक सिखाया जाएगा। यह बात शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा ने सराफा बाजा

.

Advertising

मनचलों के खिलाफ पुलिस की ऊर्जा डेस्क के अभियान के तहत वे स्कूलों में छात्राओं को जागरूक करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पुलिस से डरें नहीं, बल्कि खुलकर अपनी परेशानी बताएं। जो आपको परेशान करेगा, पुलिस उसका इलाज करेगी।

Advertising

कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा अपनी महिला पुलिस कर्मियों के साथ सराफा बाजार स्थित सिद्धार्थ स्कूल पहुंचीं और यहां छात्राओं से बातचीत की।

महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान

Advertising

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों में संचालित ऊर्जा डेस्क द्वारा महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ऊर्जा डेस्क की टीम स्कूल, कोचिंग संस्थानों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक कर रही हैं।

इसके साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में पब्लिक प्लेस पर चौपाल लगाकर लोगों को महिलाओं की इज्जत करने की समझाइश दी जा रही हैं। इसके साथ ही उन पब्लिक प्लेसेज, जहां पर इनका आना-जाना है, वहां का माहौल सुधारने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर की कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा अपनी महिला पुलिस कर्मियों के साथ सराफा बाजार स्थित सिद्धार्थ स्कूल पहुंचीं और यहां छात्राओं से बातचीत की।

Advertising

छात्राओं को दी जानकारी इस मौके पर ऊर्जा डेस्क की टीम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा की जानकारी देने के साथ ही बताया कि पुलिस बदमाशों के लिए बुरी होती है और छात्राओं की दोस्त है। कभी भी कोई भी परेशानी होने पर वह अपनी शिकायत पुलिस को दे, इसके बाद समस्या का समाधान करना पुलिस का काम है। साथ ही बताया कि किसी तरह की कोई घटना उनके नहीं बल्कि उनके किसी भी साथी के साथ होती है तो चुप ना रहें, क्योंकि इससे अपराधी का हौसला बढ़ता है और उसका अगला निशाना आप हो सकते हैं।

दोस्त जैसा व्यवहार देखकर खुल कर बात की

पुलिस टीम का व्यवहार देखकर छात्राओं की झिझक दूर हो गई और पुलिस टीम के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए वादा किया कि उनके साथ या किसी अन्य के साथ गलत होता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना देंगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising