छतरपुर में देवर-भाभी पर फायरिंग: छेड़खानी का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे आरोपी; कंधे के आर-पार निकली गोली – Chhatarpur (MP) News

6
छतरपुर में देवर-भाभी पर फायरिंग:  छेड़खानी का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे आरोपी; कंधे के आर-पार निकली गोली – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में देवर-भाभी पर फायरिंग: छेड़खानी का केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे आरोपी; कंधे के आर-पार निकली गोली – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर के थाना प्रकाश बम्होरी के ग्राम जोगा में रविवार सुबह आरोपियों ने देवर-भाभी को गोली मार दी। दोनों को पहले गौरिहार अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

.

पीड़ित देवर ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी भाभी के साथ छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने धमकियां भी दीं। पीड़ित परिवार ने थाने और एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना के दिन भूरा पाल शौच के लिए गए थे। तभी चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। भूरा ने अपने भाई और भाभी को आवाज लगाई। आरोपियों ने भाई को पकड़ लिया। जब भाभी अपने पति को बचाने दौड़ीं, तो उनके दाहिने कंधे में भी गोली मार दी गई।

छेडछाड़ के मामले में राजीनामे का दबाव बना रहे थे आरोपी

वहीं महिला के पति ने बताया कि आरोपी 3 माह से छेडछाड़ के मामले में राजीनामा का दबाव बना रहे थे। इसके बाद छोटे भाई घर के पास को सिर की कनपटी पर गोली मारी। उसके चिल्लाने पर हम लोग आए, आरोपियों ने मुझे सिर में गोली मारने का प्रयास किया, गोली मेरे कान के बगल से निकल गई। इस दौरान पत्नी मुझे बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसके कंधे में गोली मार दी। लग गई।

महिला के पति ने बताया कि 3 माह पहले पत्नी के साथ आरोपी देवती रैकवार ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने से छोड़ दिया। उसके बाद उसने केस वापस लेने कई बार धमकियां दी गई।

उसने बताया कि इसके बाद आज सुबह देवती, उसका पिता मथुरा, बड़ा भाई शोभारण, शोभारण का बेटा विष्णु सहित 5 लोग आए और विवाद करने लगे। इसके बाद देवती ने छोटे भाई भूरा को गोली मारी, शोभारण ने दूसरी गोली मारी इसके बाद महिला के पति रामाधीन को देवती ने गोली मारी, जो कान के बगल से निकल गई। वारदात के बाद आराेपी फरार हो गए।

लवकुश नगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया-

आरोपी के द्वारा महिला को छेड़ा गया था, जिस पर 354 का केस दर्ज किया गया था। उसके बाद उत्तरप्रदेश के कबरई थाने में गुम-इंसान की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को पड़कर समझाया समझाइश दी थी। दोनों के बीच में समझौता हो गया था। आरोपी फरार था, इसके बाद आज सुबह घटना हुई है, जिसमें दो लोग घायल है। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

QuoteImage

महिला के कंधे में गोली आर-पार निकली

वहीं डॉ. बद्री प्रसाद पटेल ने बताया कि महिला के कंधे में गोली आर पार निकल गई, उसके देवर के सिर में गोली का निशान है। एक्सरे के लिए भेजा गया है, उसके बाद सही जानकारी लगेगीI

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News