चाचा नहीं माने तो लड़के के साथ कोर्ट पहुंची लड़की: वकील के चैंबर में प्रेमी, प्रेमिका ने लिए 7 फेरे, 8 साल से चल रहा था अफेयर – Bhagalpur News

2
चाचा नहीं माने तो लड़के के साथ कोर्ट पहुंची लड़की:  वकील के चैंबर में प्रेमी, प्रेमिका ने लिए 7 फेरे, 8 साल से चल रहा था अफेयर – Bhagalpur News
Advertising
Advertising

चाचा नहीं माने तो लड़के के साथ कोर्ट पहुंची लड़की: वकील के चैंबर में प्रेमी, प्रेमिका ने लिए 7 फेरे, 8 साल से चल रहा था अफेयर – Bhagalpur News

भागलपुर सिविल कोर्ट में एक प्रेमी जोड़े ने एक वकील के चैंबर में शादी रचाई। कोर्ट मैरिज के बाद वकील के चैंबर में ही पंडित ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण किया और लड़के-लड़की की शादी कराई। लड़की ने बताया कि 8 साल के अफेयर की बात जब मैंने अपने घर में बताई

Advertising

.

लड़का बांका के रजौन का रहने वाला है, जबकि लड़की कटिहार जिले के कोढा गांव की रहने वाली है। 24 साल के उदय कुमार ने बताया कि आठ साल से 22 साल की प्रियंका कुमारी से उसका अफेयर चल रहा है। हम दोनों ने आज भागलपुर सिविल कोर्ट में शादी रचाई। उसने कहा कि मैंने एक महीने पहले ही वकील को बताया था कि मैं किसी से प्यार करता हूं, लेकिन उसके चाचा रिश्ते से इनकार कर रहे हैं। इसके बाद वकील ने हम दोनों को कोर्ट में बुलाया और शादी करा दी।

Advertising

शादी के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाता नवविवाहित जोड़ा।

नवविवाहित जोड़े ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि शादी पूरी तरह से उनकी व्यक्तिगत मर्जी पर आधारित है। किसी प्रकार की सामाजिक या पारिवारिक अड़चन के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। दोनों पक्षों के परिजन किसी भी परिस्थिति में जवाबदेह नहीं होंगे। उदय कुमार ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है, जिसमें हम दोनों ने बताया है कि हम बालिग हैं और अपनी मर्जी के शादी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी की पूरी कानूनी प्रोसेस वकील मोना गुप्ता की देखरेख में पूरी की गई। शपथ पत्र में गवाह के रूप में गणेश रजक और प्रदीप कुमार का नाम है।

लड़की ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से कोर्ट पहुंची हूं और प्रेमी से शादी की है।

Advertising

गांव में किसी फंक्शन में हुई थी मुलाकात

गांव में किसी समारोह में आई थी, हम दोनों की पहली बार बात हुई थी। इसके बाद हम लोगों को फोन पर बात होने लगी। 8 साल से हम दोनों का अफेयर चल रहा था। शादी की बात जब लड़की के घरवालों से की तो उसके माता-पिता तैयार हो गए, लेकिन लड़की के चाचा तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मैं इस शादी को नहीं होने दूंगा। इसके बाद मैं लड़की को लेकर अपने घर आ गया। इसके बाद लड़की के चाचा ने जबरन लड़की के पिता से मेरे घरवालों और मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

लड़के-लड़की की शादी कराने वाली भागलपुर सिविल कोर्ट की वकील मोना गुप्ता ने बताया कि मैंने अपने चेंबर में दोनों की शादी कराई है। लड़की के परिजन को भी बुलाया गया था। उन्होंने भी शादी में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया है।

Advertising

लड़का बांका जबकि लड़की कटिहार की रहने वाली है।

प्रियंका कुमारी मेरे चाचा शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए हम लोगों ने कोर्ट में शादी की। मैं अपनी चाची के घर फंक्शन में गई थी। एक ही हम दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद हमारी फोन पर बात होती थी। मैं खुद से कोर्ट पहुंची और अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising