घायल बब्बन तिवारी का हाल चाल लेने पहुंचे भाजपा नेता: लल्लू सिंह बोले- डबल इंजन सरकार में अपराध -अपराधियों की कोई जगह नहीं – Ayodhya News

5
घायल बब्बन तिवारी का हाल चाल लेने पहुंचे भाजपा नेता:  लल्लू सिंह बोले- डबल इंजन सरकार में अपराध -अपराधियों की कोई जगह नहीं – Ayodhya News
Advertising
Advertising

घायल बब्बन तिवारी का हाल चाल लेने पहुंचे भाजपा नेता: लल्लू सिंह बोले- डबल इंजन सरकार में अपराध -अपराधियों की कोई जगह नहीं – Ayodhya News

घायल बब्बन तिवारी का हाल चाल लेने पहुंचे भाजपा नेता पूर्व सांसद लल्लू सिंह,विधायक रहे खब्बू तिवारी,पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय आदि।

Advertising

घायल भाजपा कार्यकर्ता बब्बन तिवारी का हालचाल जिला अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिया।पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने लिया। बब्बन तिवारी लखनऊ से लौटते

.

Advertising

प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है मुलाकात के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारी में गये थे। जब वहां से वह वापस जा रहे थे। तो रास्ते में सपा के कार्यकर्ताओं ने इसके उपर हमला कर दिया। इन्हें बुरी तरह से पीटा। जिससे इन्हें काफी चोट आयी है। प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं है।

हताशा को छिपाने के लिए सपाई अराजकता फैला रहे है पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मारपीट में घायल बब्बन तिवारी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज के निवासी है। जिनकी सपा के लोगों ने पिटाई की है। उनका हालचाल लिया। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा भारी मतों से चुनाव हार रही है। अपनी हार की हताशा को छिपाने के लिए सपाई अराजकता फैला रहे है।

समाज में भय व्याप्त करना व लोगो को गुमराह करना उनकी पुरानी आदत पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सपा का स्वभाव अराजकता का रहा है। समाज में भय व्याप्त करना व लोगो को गुमराह करना उनकी पुरानी आदत है। बब्बन तिवारी के साथ हुई घटना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। भाजपा की सरकार में किसी भी प्रकार के अपराध करने वाले बक्शा नहीं जाएगा। हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertising

अराजकता फैलाना सपा का पुराना इतिहास रहा है पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि चुनाव में अराजकता फैलाना सपा का पुराना इतिहास रहा है। इस तरह की घटना को अंजाम देकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को भयभीत करने की उनकी सोच है। लेकिन पूरे मामले में ऐसी कार्रवाई होगी, जो नजीर बनेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, करुणाकर पाण्डेय, पवन तिवारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising