ग्वालियर में सराफा कारोबारी का कारीगर सोना लेकर फरार: रस्सा चेन बनाने दिया था 180 ग्राम सोना, सब्जी लेने गया फिर नहीं लौटा – Gwalior News h3>
ग्वालियर में एक सराफा कारोबारी को उसकी ही शॉप के कारीगर ने लगभग 15 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी कारीगर सोने की चेन बनाने का काम करता था। रस्सा डिजाइन चेन बनाने में उसे मास्टरी हासिल थी। चार मई को सराफा कारोबारी ने उसे 180 ग्राम सोना दिया था। वह क
.
जब वह दुकान पर भी नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने पड़ताल की। उसके रूम का ताला तोड़ा तो अंदर कहीं भी सोना नहीं मिला। व्यापारी ने क्वार्टर में लगे CCTV कैमरे खंगाले तो वह दराज में से सोने की चेन और सोना उठाकर जाता दिख रहा है। घटना बाई साहब की परेड जनकगंज की है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
सीएसपी लश्कर मनीष यादव से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के दाल बाजार तेजेंद्र नाथ की गली निवासी शिवम पुत्र प्रेमचंद्र अग्रवाल सराफा कारोबारी हैं। उनका सोने की चेन बनाने का काम है। बाई साहब की परेड पर उनका प्रतिष्ठान है। उनके यहां पर आठ कारीगर काम करते हैं। सभी कारीगर अलग-अलग डिजाइन की सोने की चेन बनाने का काम करते हैं। सभी कारीगरों को प्रतिष्ठान परिसर में ही कमरे दिए गए हैं। चार मई को उन्होंने रस्सा चेन बनाने मोनू पुत्र अशोक कुमार निवासी उन्नाव यूपी को 180 ग्राम सोना दिया था। मोनू के साथ अनिल कुमार, निवासी उन्नाव रस्सा चेन बनाता है। दोनों एक ही कमरे में रहते हैं।
सब्जी लेने जाने की कहकर गया फिर नहीं लौटा छह मई को अनिल कुमार छुट्टी लेकर अपने गांव चला गया था। इसके अगले ही दिन 7 मई को आरोपी कारीगर मोनू सब्जी लेने जाने का कहकर निकला फिर वापस नहीं लौटा। जब मोनू दोपहर तक दुकान पर भी नहीं पहुंचा तो शिवम अग्रवाल ने स्टाफ से पूछताछ की। उसके रूम मेट अनिल को कॉल लगाया। अनिल ने मोनू को कॉल किया तो मोबाइल बंद था।
CCTV कैमरे में चेन उठाकर जाता दिखा शंका होने पर व्यापारी ने मोनू के रूम का ताला तोड़ा तो अंदर कोई सोना या चेन नहीं मिली। इसके बाद वहां क्वार्टर में लगे CCTV कैमरे चेक लिए। जिसमें कारीगर मोनू सोने की चेन लेकर जाता कैद हुआ है। इसका पता चलते ही वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।