Advertising

गोली लगने से घायल प्रधान आरक्षक की मौत: दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपी पर चलेगा हत्या का केस – Satna News

0
गोली लगने से घायल प्रधान आरक्षक की मौत:  दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपी पर चलेगा हत्या का केस – Satna News

Advertising

गोली लगने से घायल प्रधान आरक्षक की मौत: दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; आरोपी पर चलेगा हत्या का केस – Satna News

Advertising

सतना के जैतवारा थाने में 28 अप्रैल की देर रात आरोपी आदर्श शर्मा उर्फ अच्छू द्वारा गोली मारे जाने से घायल हुए प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। एसपी आशुतोष गुप्ता ने इस घ

Advertising

.

प्रिंस गर्ग का पहले मेडिकल कॉलेज रीवा में इलाज चल रहा था। फिर उन्हें रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात उनकी स्थिति गंभीर हो गई। रात 1:20 बजे पीएम श्री एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया था।

Advertising

परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मांगी थी मदद

Advertising

प्रधान आरक्षक के परिजनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडे से मदद मांगी थी। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस विषय में चर्चा की। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। प्रिंस गर्ग को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कॉलर बोन में लगी गोली के कारण इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था।

घायल प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग 10 दिन रीवा में भर्ती रहे।

Advertising

यह था मामला

जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में 28 अप्रैल की देर रात लगभग 12 बजे आरोपी आदर्श शर्मा उर्फ अच्छू ने खाना खाने बैठे प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आनन फानन में प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया था।

Advertising

जैतवारा थाना परिसर स्थित बैरक में ही प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग रहते थे। वे रात को अपनी ड्यूटी से फुरसत होने के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कमरे के बाहर से आवाज आई। उन्होंने आवाज की ओर देखा तो सामने मुंह बांधे एक युवक खड़ा था। इससे पहले गर्ग कुछ समझ पाते युवक ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया।

आरोपी आदर्श शर्मा।

गोली उनके कंधे के पास लगी। गोली लगते ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ था। इधर घटना के बाद थाने के पुलिसकर्मियों को जैसे ही जानकारी मिली तो आनन फानन में प्रधान आरक्षक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका सीटी स्कैन किया गया, सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली थी। एहतियातन प्रधान आरक्षक गर्ग को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया था।

परिजनों ने बताया कि हाईप्रोफाइल गोली कांड केस में घायल प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग 10 दिन रीवा में भर्ती रहे। चिकित्सा मंत्री से लेकर आईजी, कलेक्टर, एसपी सभी लोग उनकी हालत पर नजर बनाए हुए थे। बावजूद इसके यह नहीं पता कर पाए कि प्रधान आरक्षक के कंधे में इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा है। जब हालत गंभीर हुई तो 7 मई की देर रात उन्हें रीवा से दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया। जहां साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पर हमला करने वाला आरोपी बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने से नाराज था।

सिगरेट जलाकर पेट्रोल बहाता वीडियो आया सामने

इस बीच आरोपी आदर्श शर्मा का छह माह पुराना एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पेट्रोल पंप पर जलती सिगरेट के साथ पंप के नोजल से पेट्रोल बहाता दिख रहा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी भय से दूर खड़े थे।

आरोपी पर चलेगा हत्या का केस

प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाला आरोपी आदर्श शर्मा शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के विरुद्ध अब हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। इस खबर के बाद प्रिंस के गृह ग्राम महादेव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें

थाना परिसर में हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारी:सतना में आधी रात को नकाबपोश ने की फायरिंग; पुलिस आई तो भाग निकला

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising