गोरखपुर में दो युवकों और एक महिला ने किया सुसाइड: दो ने फांसी लगाकर दी जान, एक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली – Gorakhpur News

15
गोरखपुर में दो युवकों और एक महिला ने किया सुसाइड:  दो ने फांसी लगाकर दी जान, एक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली – Gorakhpur News
Advertising
Advertising

गोरखपुर में दो युवकों और एक महिला ने किया सुसाइड: दो ने फांसी लगाकर दी जान, एक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली – Gorakhpur News

गोरखपुर में सोमवार को तीन लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें एक युवक और एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जबकि, एक अन्य युवक ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि अलग-अलग इलाकों म

Advertising

.

मंदिर में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड पहली घटना AIIMS इलाके के कुसम्ही बाजार राम जानकी मंदिर परिसर की है। यहां एक 10वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका शव मंदिर परिसर के एक कमरे में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड के वजहों की तलाश में जुट गई। किशोर की पहचान कुसम्ही बाजार निवासी निखिल (17) के रूप में हुई।

Advertising

पुलिस के मुताबिक, कुसम्ही बाजार निवासी नि​खिल पुत्र साधु इधर कुछ दिनाें से पूजा-पाठ में ही लगा रहता था। वह इलाके एक कॉलेज में 10वीं की पढ़ाई भी कर रहा था। दिन भर पूजा-पाठ करते हुए वह अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपडलोड करता रहता था।

एक साल से मंदिर पर रहकर पूजा-पाठ करता था मां सुनीता देवी ने बताया कि निखिल दो भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। इधर एक साल से राम जानकी मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहा था। सोमवार देर रात मंदिर परिसर के एक कमरे में पंखे पर फंदे लगाकर लटक कर अपनी जान दे दी।

लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में मार ली गोली दूसरी घटना पिपराइच इलाके जंगल पकड़ी की है। यहां एक युवक ने अपने बाबा की बंदूक से सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। युवक की पहचान जंगल पकड़ी निवासी सुनील सिंह के बेटे सौरभ सिंह (22) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, किसी बात को लेकर सौरभ तनाव में चल रहा था। इसका कारण पता किया जा रहा है। वहीं, पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

Advertising

बीटेक का छात्र था सौरभ पुलिस के मुताबिक, सौरभ सिंह गीडा स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक का छात्र था। उसके बाबा कैलाश सिंह सेना से रिटायर्ड थे। सोमवार की शाम सौरभ ने अपने घर पर बाबा कैलाश सिंह की लाइसेंसी बंदूक से सीने में बाएं तरफ गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे चाचा आनन-फानन में सौरभ को मेडिकल कॉलेज लेकर गए।

डिप्रेशन में था सौरभ जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था, इसके दो छोटे भाई साहिल और छोटू हैं। पिता प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। घटना के दौरान पिता सुनील सिंह लखनऊ और अन्य परिजन घर के बाहर गए थे। चाचा अनिल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सौरभ इधर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। इसलिए खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।

महिला ने ससुराल में लगाई फांसी तीसी घटना गगहा इलाके के रानीपार गांव की है। यहां एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertising

पुलिस के मुताबिक, रानीपार के रहने वाले ईश्वर पांडेय की पत्नी नम्रता पांडेय (28) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। बताया जा रहा है कि ईश्वर पांडेय की शादी 6 साल पहले खोराबार इलाके के हथियापरास की नम्रता से हुई थी। उसका एक चार साल का बेटा भी है।

मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप घटना के बाद पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मृतका के पति ईश्वर को हिरासत में लेकर से पूछताछ कर रही है। मायके वालों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गगहा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मायके वालो ने मृतका के पति के ऊपर आरोप लगाया है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising