गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश, घरों में पानी घुसा: वाराणसी में हाईवे का 20 फीट हिस्सा धंसा, मंडी में लैंडस्लाइड, कई लोग बेघर; 9 PHOTOS

0
गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश, घरों में पानी घुसा:  वाराणसी में हाईवे का 20 फीट हिस्सा धंसा, मंडी में लैंडस्लाइड, कई लोग बेघर; 9 PHOTOS
Advertising
Advertising

गुजरात के बनासकांठा में भारी बारिश, घरों में पानी घुसा: वाराणसी में हाईवे का 20 फीट हिस्सा धंसा, मंडी में लैंडस्लाइड, कई लोग बेघर; 9 PHOTOS

  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood Situation Photos; Uttarakhand Gujarat MP, UP Himachal Cloudburst | Uttarakhand Manali Mandi Landslide
Advertising

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में बाढ़-बारिश से हालात खराब हैं। अब तक मंडी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 की मौत हो चुकी है।

Advertising

उधर, गुजरात के बनासकांठा में पिछले 24 घंटों में 8 इंच बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया। PHOTOS में बारिश से तबाही के हालात देखिए…

हिमाचल में भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 245 सड़कें बंद

Advertising

SDRF की टीम ने परवारा गांव से एक गर्भवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से उसके गांव का संपर्क टूट गया था

हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। उधर राज्य में इस मानसून में मरने वालों का आंकड़ा 52 से ज्यादा हो गया है। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में भारी बारिश के कारण 245 सड़कें बंद, 918 ट्रांसफॉर्मर खराब और 148 घरों को नुकसान पहुंचा है। अकेले मंडी में 151 सड़कें बंद हैं और 370 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 162 मवेशियों की मौत हुई है।

Advertising

मंडी के थुआंग में बादल फटने के बाद की तबाही के फोटो अब भी सामने आ रहे हैं। 30 जून की रात 16 जगह बादल फटे थे।

मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं। ये लोग सामूहिक रूप से अपनी जरूरत के सामानों को एकत्रित कर इस्तेमाल कर रहे हैं।

उत्तराखंड में सोनप्रयाग मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 श्रद्धालु फंसे

राज्य में देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में गुरुवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की संभावना है। उधर, केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। ​​SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोनप्रयाग में SDRF ने केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू में 5 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

उत्तरप्रदेश: वाराणसी में 20 फीट हाईवे धंसा, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी में आज भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

गंगा खतरे के निशान 84.73 मीटर से 8 मीटर नीचे बह रही है। वाराणसी में गुरुवार सुबह गिलट बाजार पुलिस चौकी के सामने 20 फीट हाईवे धंस गया। जिसमें एक व्यक्ति गिर गया। दो दिन पहले इसी जगह रोडवेज बस भी धंसी थी।

वाराणसी में गुरुवार सुबह गिलट बाजार पुलिस चौकी के सामने 20 फीट हाईवे धंस गया। इसमें एक व्यक्ति गिर गया। दो दिन पहले इसी जगह रोडवेज बस भी धंसी थी।

गुजरात के बनासकांठा में 8.6 इंच बारिश, कई घर डूबे मौसम विभाग ने गुजरात में 7 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के 162 तालुकों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 8.6 इंच बारिश बनासकांठा के वडगाम में दर्ज की गई। पाटन और मेहसाणा जिलों में गुरुवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर ने आज प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी है।

यह फोटो बनासकांठा की है। यहां पिछले 24 घंटे में 8.6 इंच बारिश दर्ज की गई। यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बनासकांठा में कई इलाकों में पानी भरा है। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

भारी बारिश से बनासकांठा और पालनपुर के निचले इलाकों की बस्तियों में पानी भर गया। यहां बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक 8 इंच से ज्यादा बारिश हुई।

—————————

मौसम की ये खबर भी पढ़ें…

बारिश से अजमेर दरगाह के बरामदे की छत गिरी:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 लोगों का रेस्क्यू; हिमाचल के मंडी में अब तक 11 की मौत

मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising