गुंजन और आर्लिन ने फेंसिंग में जीता स्वर्ण पदक: फाइनल में हरियाणा की पलक को हराया, राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 – Nalanda News

1
गुंजन और आर्लिन ने फेंसिंग में जीता स्वर्ण पदक:  फाइनल में हरियाणा की पलक को हराया, राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 – Nalanda News
Advertising
Advertising

गुंजन और आर्लिन ने फेंसिंग में जीता स्वर्ण पदक: फाइनल में हरियाणा की पलक को हराया, राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 – Nalanda News

गुंजन और आर्लिन ने फेंसिंग में हासिल किया स्वर्ण पदक

Advertising

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत राजगीर में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिताओं में एनसीओई औरंगाबाद की गुंजन और तमिलनाडु के आर्लिन एवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त तकनीकी दक्षता का प्रदर

.

Advertising

महिला एपे व्यक्तिगत प्रतियोगिता में एनसीओई औरंगाबाद की गुंजन ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में हरियाणा की पलक को 15-5 के बड़े अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में गुंजन ने हरियाणा की ही दीपांशी को 15-12 से हराया था। गुंजन ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक रणनीति अपनाई, जिससे उनकी प्रतिद्वंद्वियों को डिफेंस करना मुश्किल हो गया। हरियाणा की दीपांशी और तेलंगाना की अदीबा हूरैन ने कांस्य पदक जीते।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद गुंजन ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय मेरे कोच, मेरे प्रशिक्षण शिविरों और परिवार को जाता है। पिछले दो वर्षों से मैं औरंगाबाद के एनसीओई में प्रशिक्षण ले रही हूं, जिससे मेरी सहनशक्ति, मानसिक मजबूती और दबाव को संभालने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है।

Advertising

गुंजन के कोच शंकर ने बताया की गुंजन एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हमें गर्व है कि उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वह खेल के प्रति हमेशा जिज्ञासु रहती है और लगातार सीखने की प्रक्रिया में रहती है। एनसीओई में हम सुनिश्चित करते हैं कि हर खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचे।

राजगीर में हुआ खेलो इंडिया प्रतियोगिता।

आर्लिन ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

Advertising

पुरुषों की सैबर व्यक्तिगत स्पर्धा में तमिलनाडु के आर्लिन एवी ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कड़े मुकाबले में चंडीगढ़ के कुलराज पनव शर्मा को पराजित किया। सेमीफाइनल में आर्लिन ने हरियाणा के उज्जवल को 15-11 से हराया था। आर्लिन के तेज रिफ्लेक्स, शानदार फुटवर्क और आक्रामक खेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के लिवजोत और उज्जवल ने कांस्य पदक हासिल कर राज्य की मजबूत फेंसिंग परंपरा को एक बार फिर साबित किया।

पिता बोले, मुझे बेटे पर गर्व है

आर्लिन एवी के पिता अरुल, जो पूरे मुकाबले के दौरान अपने बेटे का उत्साह बढ़ाते नजर आए, उन्होंने भावुक होकर कहा “इससे अधिक और क्या चाहिए? मुझे अपने बेटे पर बेहद गर्व है। यह उसका खेलो इंडिया यात्रा का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले चेन्नई में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के व्यक्तिगत फेंसिंग इवेंट में भी उसने स्वर्ण पदक जीता था। लगातार दूसरी जीत से हम बेहद खुश हैं।

वर्तमान में पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) में प्रशिक्षण ले रहे आर्लिन ने विजय के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं और अपने पिता के अटूट समर्थन और अपने कोचों का धन्यवाद करता हूं। कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के फलस्वरूप यह पदक मिला है और मैं अपने प्रदर्शन में और सुधार करना चाहता हूं।

एक नज़र में पदक विजेता…

महिला एपे व्यक्तिगत स्पर्धा

स्वर्ण पदक: गुंजन (चंडीगढ़)

रजत पदक: पलक (हरियाणा)

कांस्य पदक: दीपांशी (हरियाणा) और अदीबा हुरैन (तेलंगाना)

पुरुष सैबर व्यक्तिगत स्पर्धा

स्वर्ण पदक: आर्लिन ए.वी (तमिलनाडु)

रजत पदक: कुलराज पनव शर्मा (चंडीगढ़)

कांस्य पदक: लिवजोत (हरियाणा) और उज्जवल (हरियाणा)

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising