गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का होगा वध, सभी 13 गेट खुले रहेंगे

4
गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का होगा वध, सभी 13 गेट खुले रहेंगे
Advertising
Advertising

गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का होगा वध, सभी 13 गेट खुले रहेंगे

Advertising

गया के गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का वध होगा। सभी 13 गेट प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और रावण दहन की तैयारी की समीक्षा की। शोभा यात्रा दो बजे गया जंक्शन…

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 5 Oct 2024 02:28 PM
share Share

गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का होगा वध, सभी 13 गेट खुले रहेंगे डीएम और एसएसपी ने अधिकारी व आयोजन समिति के साथ की बैठक

Advertising

अधिकारियों ने केदारनाथ सहित अन्य पूजा पंडालों की व्यवस्था देखी

गया। प्रधान संवाददाता

इस बार गया के गांधी मैदान में 60 फीट के रावण का वध होगा। इस दौरान गांधी मैदान के सभी 13 गेट प्रवेश और निकास के लिए खोल दिए जाएंगे। शनिवार को डीएम डॉ. त्यागराजन और एसएसपी आशीष भारती अधिकारियों के साथ गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में ही रावण दहन को लेकर कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार हुई। दशहरा कमिटी के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। डीएम ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि रावण दहन के पुतलों के बीच तक पहुंचने वाले रास्तों में मजबूती से बैरिकेटिंग करावें। कोई भी डी-एरिया में प्रवेश ना कर सके। दशहरा समिति का निर्देश दिया गया कि आतिशबाजी एक्सपर्ट से ही कराएं। साथ ही सेंड बैंग आदि की व्यवस्था भी रखें।

Advertising

बेहतर रोशनी का करें प्रबंध

डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया के रावण वध के दौरान अत्यधिक भीड़ पहुंचती है। ऐसे में बेहतर रोशनी का प्रबंध करें। मैदान में जहां जमीन उबड़-खाबड़ है उसे समतल करावें। आने जाने वाले रास्तों में जंगल-झाड़ को साफ कराएं। बैठक में विभिन्न स्थानों पर वॉच टॉवर बनाने को कहा गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा गया कि कही भी लूज या जर्जर तार न हो। सदर एसडीओ को भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था करने और सीसीटीवी लगावाने को कहा गया। इस दौरान गांधी मैदान में वाहन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

गया जंक्शन से निकलती है शोभा यात्रा

Advertising

आयोजन समिति ने बताया कि विजयदशमी की तिथि को गया जंक्शन से दो बजे शोभा यात्रा निकलती है। गोल पत्थर, जीबी रोड, काशीनाथ मोड होते हुए शाम चार बजे यात्रा गांधी मैदान पहुंचती है। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता माता और अन्य देवी देवताओं के रुप में लोग शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे के आसपास रावण दहन कार्यक्रम शुरु होता है। 20 मिनट में यह कार्यक्रम समाप्त हो जाता है।

केदारनाथ मार्केट पहुंचकर व्यवस्था का किया निरीक्षण

डीएम और एसएसपी ने केदारनाथ मार्केट पहुंचकर यहा पूजा पंडाल की व्यवस्था देखी। समिति को निर्देश दिया गया कि आने-जाने वाले रास्ते को समतल रखें। जहां रास्ता अतिक्रमित है उसे ठीक करा लें। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अन्य पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising