गहलोत बोले-हम हिंदी के पक्षधर लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता: विरोध करने वाले बीजेपी-आरएसएस नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे – Jaipur News

1
गहलोत बोले-हम हिंदी के पक्षधर लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता:  विरोध करने वाले बीजेपी-आरएसएस नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे – Jaipur News
Advertising
Advertising

गहलोत बोले-हम हिंदी के पक्षधर लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता: विरोध करने वाले बीजेपी-आरएसएस नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे – Jaipur News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंग्रेजी बोलने वालों के पछताने को लेकर दिए बयान पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए अंग्रेजी विरोध पर सवाल उठाए हैं।

Advertising

.

गहलोत ने एक्स पर लिखा – कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और हम सब हिन्दी के भी पक्षधर हैं, लेकिन अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जो सभी के लिए दुनिया के नए रास्ते खोलती है। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा-RSS के तमाम लोग अंग्रेजी के खिलाफ रहते हैं। हालांकि देश की जनता जानती है कि अधिकांश केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेशों में अंग्रेजी शिक्षा ले रहे हैं और यहां वो जनता को भ्रमित करते हैं।

Advertising

बचपन में अंग्रेजी ​का विरोध करते थे, लेकिन हमने अप्रोच बदली गहलोत ने लिखा- बचपन में हम लोग भी अंग्रेजी का विरोध करते थे लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता हो गई इसलिए हमने भी खुद की अप्रोच में बदलाव किया। आज कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अंग्रेजी के माध्यम से युवा पीढ़ी जीवन में पूरी तरह कामयाब हो सकती है।

भाजपा सरकार ने कांग्रेस राज की अंग्रेजी स्कूलों को बंद करने का प्रयास किया

गहलोत ने लिखा- राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीबों, मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब 3700 महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों की स्थापना की। इस फैसले से करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा मिलता शुरू हुई। अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों के लिए विशेष कैडर निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 10,000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। राज्य में आई भाजपा सरकार ने इन अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद करने का प्रयास किया लेकिन जनता में इनकी लोकप्रियता के कारण ऐसा कदम नहीं उठा सकी।

Advertising

………………

गहलोत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

गहलोत बोले-बजरी माफिया की सरकार से मिलीभगत, चंदा लेते होंगे:अशोक गहलोत की जगह अब अशोक सर हो गया; SI भर्ती पर फैसला लटकाएं नहीं

Advertising

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजरी माफिया, SI भर्ती समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। जोधपुर में बजरी माफिया के हमले में कॉन्स्टेबल की मौत पर उन्होंने कहा- बजरी माफिया इतना हावी हो गया है कि सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। पूरी खबर पढ़िए

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising