Advertising

गर्लफ्रेंड के प्रेमी ने विकास को मारी थी गोली: दोनों का एक ही लड़की से था अफेयर, रात में फोन करके मिलने बुलाया था; भोजपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार – Bhojpur News

13
गर्लफ्रेंड के प्रेमी ने विकास को मारी थी गोली:  दोनों का एक ही लड़की से था अफेयर, रात में फोन करके मिलने बुलाया था; भोजपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार – Bhojpur News

Advertising

गर्लफ्रेंड के प्रेमी ने विकास को मारी थी गोली: दोनों का एक ही लड़की से था अफेयर, रात में फोन करके मिलने बुलाया था; भोजपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार – Bhojpur News

Advertising

भोजपुर के उदवंतनगर पुलिस ने विकास शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड के दूसरे प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्द्रपुरा गांव के बधार में 29 अप्रैल को विकास का शव मिला थ

Advertising

.

आरोपियों की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी चंदन यादव और जगदीशपुर के हरिगांव निवासी जितेंद्र यादव के तौर पर हुई है। हत्या में इस्तेमाल 1 देसी पिस्टल, कारतूस और 3 मोबाइल बरामद हुआ है। सदर एएसपी परिचय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Advertising

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

Advertising

एक ही लड़की से दोनों बात करते थे

सदर एएसपी ने बताया कि चंदन की भूमिका गोली मारने में थी। षड्यंत्र में प्रेमिका भी शामिल है। एक ही लड़की से चंदन यादव और विकास शर्मा फोन पर बात करते थे। लड़की ने ही रात को फोन करके उसे बुलाया था। हत्या में 3 लोग शामिल थे।

Advertising

हत्या में 1 कट्टा और मोबाइल बरामद

लड़की ने फोन करके बुलाया था

Advertising

28 अप्रैल की रात जैतपुर गांव निवासी विकास रिश्ते में लगने वाले मामा और अपने चचेरे जीजा के साथ बोरिंग पर सोने गया था। रात 10 बजे के करीब लड़की ने फोन करके उसे मिलने बुलाया था। दूसरे दिन सुबह इन्द्रपुरा बधार में शव मिला। मृतक के पिता सुभाष शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इचरी गांव निवासी लड़की, उसके पिता और भाई समेत अज्ञात को आरोपी बनाया था। लड़की से फोन पर बात किए जाने को लेकर पूर्व में धमकी देने और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। केस दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड में संलिप्त 2 सदस्यों को धर दबोचा।

बधार में गोली मारकर हुई थी हत्या।

लड़की के परिजनों के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग

गिरफ्तार चंदन यादव ने पूछताछ में कई राज खोले हैं। उसने बताया है इचरी गांव की लड़की से विकास और उसका अफेयर चल रहा था। दोनों फोन पर बात करते थे। लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। लेकिन विकास उस पर शादी के लिए दबाव डालता था। जहां शादी तय होती थी, कटवा देता था। यह बात लड़की और घर वालों को भी नागवार लगती थी। रास्ते से हटाने के लिए मेरे साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।

प्लान के तहत घटना की रात प्रेमिका ने फोन करके विकास को अपने पास बुलाया। मुख्य शूटर चंदन अपने गांव के साथी जितेंद्र यादव के अलावा तियर गांव निवासी डब्लू पासवान के साथ इन्द्रपुरा बधार में घात पहले से बैठे थे। जिसके बाद बोरिंग से इचरी जाने के लिए निकले विकास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए।

मृतक की फाइल फोटो।

प्रेमिका के मोबाइल से मिला क्लू

पुलिस को तकनीकी सूत्र के जरिए लड़की के मोबाइल सीडीआर से महत्वपूर्ण क्लू मिला था। जिसके बाद मुख्य आरोपित चंदन और उसके साथी जितेन्द्र को धर दबोचा गया। जबकि डब्लू पासवान की तलाश जारी है। घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक डब्लू की बताई जा रही है। डब्लू का ननिहाल मथुरा गांव में है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising