कोहली के RCB से 300 छक्के पूरे: 8वीं बार सीजन में 500+ रन बनाए; शेफर्ड ने खलील के ओवर में 33 रन बनाए h3>
Advertising
बेंगलुरु2 दिन पहले
Advertising
- कॉपी लिंक
IPL में शनिवार को RCB ने CSK को 2 रन से हरा दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने 5 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। वे एक टीम से 300 टी-20 छक्के लगाने वाले पहले प्लेयर बने। कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
Advertising
RCB के रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने खलील अहमद के एक ओवर में 33 रन भी बनाए। यह किसी भी CSK बॉलर का सबसे महंगा ओवर रहा। कोहली IPL में 8वीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले प्लेयर बने।
Advertising
RCB vs CSK मैच रिकॉर्ड्स…
1. कोहली के RCB से 300 छक्के पूरे
Advertising
विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 5 छक्के लगाकर 62 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में पहला सिक्स लगाते ही RCB के लिए 300 छक्के पूरे कर लिए। वे किसी एक फ्रेंचाइजी से 300 टी-20 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। कोहली के बाद RCB के लिए क्रिस गेल ने 91 मैचों में 263 छक्के लगाए हैं।
2. कोहली ने वॉर्नर के बराबर फिफ्टी लगाई
Advertising
विराट कोहली ने शनिवार को IPL में 62वीं फिफ्टी लगाई। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। वॉर्नर ने भी 62 फिफ्टी लगाई है। हालांकि, कोहली ने 8 शतक भी लगाए हैं, जबकि वॉर्नर के नाम 4 शतक हैं।
3. खलील ने 1 ओवर में 33 रन दिए
रोमारियो शेफर्ड ने पारी के 19वें ओवर में खलील अहमद के खिलाफ 33 रन बटोरे। यह IPL इतिहास में चौथे सबसे महंगे ओवर की बराबरी का रिकॉर्ड है। खलील ने अपने 3 ही ओवर में 65 रन खर्च कर दिए। खलील से पहले 2014 में पंजाब के परविदंर अवाना और 2010 में पंजाब के ही रवि बोपारा ने भी 33-33 रन दिए थे। सबसे महंगे ओवर का रिकॉर्ड प्रशांत परमेश्वरन और हर्षल पटेल के नाम है। दोनों 37-37 रन खर्च कर चुके हैं। खलील चेन्नई के लिए सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले बॉलर भी बने।
4. शेफर्ड ने दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई
RCB के रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर मथीश पथिराना के खिलाफ 1 चौका और 2 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 19वें ओवर में खलील अहमद के खिलाफ 33 रन भी बनाए थे। शेफर्ड ने IPL के 18वें सीजन में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ 17 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी।
शेफर्ड ने IPL इतिहास में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। उनसे पहले केएल राहुल और पैट कमिंस भी 14-14 गेंदों पर फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में पंजाब के खिलाफ 13 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी।
5. RCB ने आखिरी 2 ओवर में 54 रन बनाए
RCB के रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने पारी के आखिरी 2 ओवर में 54 रन बनाए। यह IPL पारी के आखिरी 2 ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। RCB से पहले 2024 में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ आखिरी 2 ओवर में 53 रन बनाए थे।
6. कोहली ने 8वीं बार 500+ रन बनाए
विराट कोहली ने IPL के 18वें सीजन में 500 रन पूरे कर लिए। वे IPL के सबसे ज्यादा सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। विराट ने 8वीं बार एक सीजन में 500 प्लस रन पूरे किए। उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 7 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
7. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने CSK के खिलाफ 62 रन बनाए, इसी के साथ उनके चेन्नई के खिलाफ 1140 रन हो गए। वे IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने यहां भी डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं।
8. कोहली की CSK के खिलाफ 10वीं फिफ्टी
विराट कोहली ने शनिवार को चेन्नई के खिलाफ अपनी 10वीं फिफ्टी लगाई। इसी के साथ वे CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर बने। वे रोहित शर्मा से आगे निकले, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ 9 बार 50 या उससे ज्यादा के स्कोर बनाए हैं।
________________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL का गणित पंजाब के पास टॉप-2 में आने का मौका:आज KKR की मुश्किलें बढ़ा सकती है राजस्थान; कोहली बने टॉप रन स्कोरर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 52 मैच खत्म हो चुके हैं। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हरा दिया। इसी के साथ RCB ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी CSK अब भी 10वें नंबर पर है। पूरी खबर
IPL मैच मोमेंट्स कोहली ने RCB की कप्तानी की:जडेजा के 2 कैच छूटे, विराट-एनगिडी ने गंवाया मौका; ब्रेविस ने पकड़ा बेहतरीन डाइविंग कैच
IPL के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हरा दिया। इस जीत में यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन डेथ बॉलिंग की। भुवनेश्वर के खिलाफ पावरप्ले के चौथे ओवर में लगातार 6 बाउंड्री लगीं। विराट कोहली, रजत पाटीदार और रवींद्र जडेजा ने कैच छोड़े। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। पूरी खबर
IPL मैच प्री-व्यू दिन का दूसरा मैच, PBKS vs LSG:दोनों टीमों का धर्मशाला में पहली बार होगा सामना, बारिश डाल सकती है खलल
इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच पंजाब के दूसरे होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर
IPL मैच प्री-व्यू आज पहला मैच, KKR vs RR:ईडन गार्डन्स में राजस्थान को 2018 से नहीं हरा सकी कोलकाता, बारिश की 80% आशंका
IPL-2025 में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर
खबरें और भी हैं…