केजरीवाल, सोरेन जेल में सत्तू पी रहे हैं, तेजस्वी यादव को भी जल्द सत्तू पीना पड़ेगा: जेडीयू h3>
ऐप पर पढ़ें
मछली और मटन के बाद बिहार में अब सत्तू पर राजनीति शुरू हो गई है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने अमित शाह को सत्तू पीने की सलाह देकर इसके फायदे गिनाए थे। जेडीयू प्रवक्ता ने यहां तक कह दिया है कि जल्द ही तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू यादव की तरह जेल का सत्तू पीने का अनुभव मिल सकता है। नीरज ने इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम आप नेता अरविंद केजरीवाल को सत्तू की सियासत में लपेट लिया है। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। जदयू नेता ने इशारों में कहा है कि तेजस्वी यादव भी जल्द उनके साथ होंगे।
तेजस्वी यादव के बयान पर प्रहार करते हुए जेडीयू नेता नीरज ने कहा है कि तेजस्वी यादव अमित शाह को सत्तू के लाभ बता रहे हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव जब झारखंड के होटवार जेल में कैदी थे तो लगातार सत्तू पीते थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी जेल में सत्तू का सेवन कर रहे हैं। उन्हें भी लालू यादव की तरह सत्तू का स्वाद और फायदा मिल रहा होगा। अब तेजस्वी यादव की बारी है। नीरज कुमार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई उनके खिलाफ जांच कर रही है। संभावना है कि जल्द ही लालू जी की तर्ज पर उनके लाल को भी जेल का सत्तू पीना पड़ेगा।
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि लालू यादव ने नौकरी देने के नाम पर गरीब किसानों से उनकी जमीन ले लिया। तेजस्वी यादव को तो सत्तू का फायदा पहले से पता है। उन्हें याद होना चाहिए कि सत्तू गरीब किसानों की मेहनत से तैयार होता है। यह उनके खानपान का हिस्सा भी है।
जेडीयू के साथ बीजेपी ने तेजस्वी के बयान पर हमला किया है। पार्टी के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा की नवरात्र में मांस मछली खाने वाले सत्तू की अहमियत को क्या समझंगे। उ उनके पिता सावन में मीट खाते हैं और वह तेजस्वी रामनवमी में मछली खाते हैं। न्हें क्या पता कि सत्तू गरीबों का खाना है। सत्तू पर बयान देकर उन्होंने गरीबों का अपमान किया है। संजीव चौरसिया ने कहा कि सत्तू बिहार की संस्कृति में शामिल है। तेजस्वी यादव ने सत्तू पर राजनीति करके इसका उपहास उड़ाया है। इन लोगों के पास बिहार के विकास के पर बोलने के लिए कुछ नहीं है तो कुछ कुछ बोलकर राजनीति कर रहे हैं।
दसअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सत्तू पीने की सलाह दी। बिहार दौरे और जंगलराज वापस आने के अमित शाह के बयान से जुड़े सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में गर्मी बहुत है अमित शाह जी जब भी बिहार आएं तो सत्तू पीएं, इससे शरीर ठंडा व दिमाग शांत रहता है। सत्तू पीने से बिहार की जानकारी भी हो जाएगी। वे रविवार को रांची से पटना लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत बड़ी रैली थी, ग्रांउड छोटा पड़ गया। बिहार, झारखंड व यूपी में साफ हो जाएंगे तो कहां बचेंगे। तेजस्वी के इस बयान पर सत्तू पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News