केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसा तेजस्वी का होगा हाल, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा?

9
केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसा तेजस्वी का होगा हाल, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा?

केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसा तेजस्वी का होगा हाल, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा?

ऐप पर पढ़ें

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। और कहा कि चुनाव के बाद उनका भी हाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जैसा ही होगा। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ने भी कहा है कि बहुत गड़बड़ हुआ है, उसकी जांच कराएंगे।

उन्होने कहा कि अगुवानी पुल गिरने के मामले में काफी गड़बड़ी हुई है, उसमें दोषी लोगों को तेजस्वी यादव ने बचाने का काम किया है। सीएम ने भी कहा है कि उसकी जांच कराएंगे। विजय सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री आज जेल में हैं, वही हश्र तेजस्वी यादव का भी होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के अंदर उन तमाम भ्रष्ट कार्यों का जांच कराऊंगा। एक भी भ्रष्ट लोग नहीं बचेंगे। भ्रष्टाचार कर संपत्ति बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएचडी विभाग के अंदर 1100 टेंडर एक बार में रद्द करने का काम किया है। आज बालू माफियाओं पर पूरी तरह से शिकंजा कसने का काम किया गया है। चुनाव बाद इसका असर भी दिखेगा। ये बातें उन्होने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

इससे पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा विजय कुमार सिन्हा ने कहा बिहार के सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री और उनके शहजादे को संविधान, लोकतंत्र, युवा, गरीब और बिहार के विकास की बड़ी चिंता हो रही है। उनके विधवा विलाप को कोई आज कोई सुनने वाला नहीं है। इनके सहयोगियों की जमात तमाम असंवैधानिक काम खुद करते हैं। इनके सहयोगी देश में आपातकाल लगाते हैं।

शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निरस्त करके नया कानून बनाते हैं। संसद के विधेयक को सरेआम फाड़ देते हैं। शिल्पी-गौतम सरीखे हत्याकांडों से लेकर नरसंहारों के दोषियों को संरक्षण और जांच प्रक्रिया में लीपापोती क्या संवैधानिक थी? इनका जब शासन था तो जंगलराज के कारण देश में आजादी के बाद सबसे बड़ा आंतरिक पलायन हुआ। निवेशकों का आना तो दूर, राज्य के छोटे-बड़े व्यवसायी पलायन को मजबूर हुए।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि पूरे राज्य में एक विचारधारा की लड़ाई है। 2005 से पहले लोगों ने जातीय उन्माद फैला दिया था। भ्रष्टाचार चारों ओर दिखाई पड़ती थी। सीएम नीतीश के आने के बाद विकास की धारा बही।इसलिए विकास के लिए राजीव नयन सिंह उर्फ ललन सिंह को जीता कर पीएम मोदी के हाथ को मजबूत करना है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News