केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले पंजाब भाजपा प्रधान: किसान आंदोलन और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा, CM सैनी से पहले की मुलाकात – Punjab News

3
केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले पंजाब भाजपा प्रधान:  किसान आंदोलन और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा, CM सैनी से पहले की मुलाकात – Punjab News
Advertising
Advertising

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले पंजाब भाजपा प्रधान: किसान आंदोलन और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा, CM सैनी से पहले की मुलाकात – Punjab News

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करते हुए सुनील जाखड़।

Advertising

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ भले ही लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन इन दिनों वह लगातार दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से

.

Advertising

इस मुलाकात में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने मुलाकात को लेकर एक फोटो भी शेयर की है।

इन मुलाकातों के क्या मायने हैं

इससे पहले सुनील जाखड़ ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण सिंह से भी मुलाकात की। यह जानकारी उन्होंने नहीं बल्कि दोनों नेताओं ने साझा की।

Advertising

ऐसे में इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। तो एक तो चर्चा है कि किसान आंदोलन पर चर्चा हो रही है। साथ ही उन्होंने केंद्र के मंत्रियों काे कहा है कि इस मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए। दूसरा आने वाले समय में केंद्रीय बजट भी आएगा। इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है। क्योंकि पंजाब में विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का समय बचा है।

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करते हुए सुनील जाखड़

लोकसभा चुनाव से राज्य की राजनीति से दूरी

Advertising

पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से सुनील जाखड़ ने पंजाब भाजपा से किनारा कर लिया था। क्योंकि चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत 18 फीसदी तक पहुंच गया था। लेकिन पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इसके बाद उन्होंने अमित शाह को अपना इस्तीफा तक भेज दिया गया था। अभी तक उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं हुआ है। हालांकि इसके बाद राज्य में हुए पंचायत चुनाव व निकाय चुनाव चुनाव से भी वह दूर रहे हैं।

CM न बनाने पर कांग्रेस छोड़ी, 2022 में BJP जॉइन की थी

सुनील जाखड़ ने 14 मई को 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 19 मई को BJP जॉइन की थी। दिल्ली में उन्हें BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी जॉइन कराई थी। जाखड़ इससे पहले लंबे अर्से तक कांग्रेस में रहे। हालांकि, साल 2021 में जब पंजाब में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM कुर्सी से हटाया गया तो जाखड़ का नाम CM की रेस में था।

हालांकि, बाद में जाखड़ ने ही आरोप लगाया था कि अंबिका सोनी ने उनके हिंदू होने की वजह से विरोध किया। सोनी ने कहा कि पंजाब सिख स्टेट है, इसलिए वहां सिख की CM होना चाहिए, जिसके बाद चरणजीत चन्नी को CM बना दिया गया। इसके बाद से ही जाखड़ लगातार नाराज रहे और फिर कांग्रेस से अलग हो गए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising