कुल्हड़ पिज्जा कपल नहीं लौटेंगे भारत, UK शिफ्ट: जालंधर में निहंगों के विरोध के बाद छोड़ा देश, पगड़ी वापस मांगी थी; अश्लील वीडियो हुए थे वायरल – Jalandhar News h3>
जालंधर का रहने वाला था कुल्हड़ पिज्जा कपल।
जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (भारत) छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं। अब वे कभी भारत नहीं लौटेंगे। यह जानकारी खुद रूप अरोड़ा ने अपने एक फैन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी है।
.
पिछले कुछ महीनों में कपल को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।
मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अन फॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा थी। हालांकि, अब दोनों अपने बच्चों के साथ यूके चले गए हैं। अब यह साफ हो गया है कि वे निश्चित तौर पर यूके शिफ्ट हो गए हैं।
एक फैन ने जब रूप कौर से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि वह पक्के तौर पर यूके शिफ्ट हुए हैं।
देश में पहली बार कुल्हड़ में पिज्जा बनाया
पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था।
जब उनकी शादी गुरप्रीत के साथ हुई, तो उनकी किस्मत बदल गई और उनका काम ऊंचाइयां छूने लगा। कपल काफी मशहूर हो गया था, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। दोनों पंजाब में काफी चर्चित हो गए थे।
कपल विवाद में पहली बार तब आया, जब कपल द्वारा एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की गई थी। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि दोनों को थाने में ही जमानत दे दी गई थी।
कपल ने यूके शिफ्ट होने का वीडियो शेयर किया गया था।
कपल के अश्लील वीडियो हुए थे वायरल
इसके बाद कपल दोबारा तब चर्चा में आया जब उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो वायरल हुआ, तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी।
जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे।
बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉड कास्ट में पहुंचा, तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा।
निहंगों ने रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा कर कपल का किया था विरोध।
निहंगों ने कपल से पगड़ी वापस मांगी थी
करीब एक माह पहले बाबा बुड्ढा दल के निहंग बाबा मान सिंह अकाली द्वारा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर विरोध किया गया था और कहा गया था कि सहज अपनी पगड़ी उतार कर हमें दे दें, या फिर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ वीडियो डालने बंद कर दे। निहंगों ने कहा था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
निहंगों ने धमकी दी कि अगर कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से जितनी भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए, उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे। थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया था। जाते जाते निहंगों ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद इस पर एक्शन लेंगे। जिसके बाद कपल हाईकोर्ट चला गया।