किशोरी की हत्या में नया खुलासा: पोस्टमार्टम में शरीर पर 12 जगह चोट मिले, आरोपियों ने कार से कुचला – Bulandshahr News

12
किशोरी की हत्या में नया खुलासा:  पोस्टमार्टम में शरीर पर 12 जगह चोट मिले, आरोपियों ने कार से कुचला – Bulandshahr News
Advertising
Advertising

किशोरी की हत्या में नया खुलासा: पोस्टमार्टम में शरीर पर 12 जगह चोट मिले, आरोपियों ने कार से कुचला – Bulandshahr News

प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

यह वही कार है, जिससे लड़की को फेंका गया था। पुलिस ने गैंगरेप के 2 आरोपियों को एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर 12 जगह चोट के निशान मिले हैं।

Advertising

पुलिस जांच में पता चला है कि शोर मचाने पर आरोपियों ने किशोरी को चलती कार से बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने बैक गियर लगाकर उस पर कार चढ़ा दी। पूछताछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

हत्यारों के लिए मांगी फांसी मृतक किशोरी की मां ने खुर्जा कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिले। पीड़िता की उम्र 17 साल 5 महीने थी। किशोरी के भाई के अनुसार, उनकी बहन घर की सबसे छोटी और लाड़ली थी।

Advertising

आठवीं तक की पढ़ाई की सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता ने प्रतापगढ़ के एक स्कूल से आठवीं तक की पढ़ाई की थी। स्कूल दस्तावेजों के अनुसार उसकी जन्मतिथि 5 मई 2010 है। सोमवार को पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज करा लिए गए हैं। विवेचक जल्द ही इन बयानों का अवलोकन करेंगे।

पुलिस की हिरासत में गैंगरेप के दोनों आरोपी। एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

अब पढ़िए पूरा मामला…

Advertising

17 साल की एक लड़की 7 मई को खुर्जा थाने में शिकायत दी। इसमें उसने बताया- मैं प्रतापगढ़ की रहने वाली हूं। नोएडा में अपने मामा के साथ जलेबी चौक के पास किराए के मकान में रहती हूं। कक्षा-8 तक पढ़ी हूं। नोएडा में प्राइवेट नौकरी करती हूं।

6 मई को मैं अपनी सहेली के साथ रात 8 बजे सूरजपुर कोर्ट नं- 3 के सामने खड़ी थी। तभी वहां कार से अमित आया। उसे मैं पहले से जानती थी। उसके साथ गाड़ी में संदीप नाम का युवक भी बैठा था।

अमित ने मुझसे कहा- चलो आज तुम्हारी नौकरी की बात करवा देता हूं। वे लोग हम दोनों को जगत फॉर्म पर ले गए। वहां पर बीयर खरीदी। मुझे और मेरी सहेली को जबरदस्ती बीयर पिलाई। इसके बाद रात 1.30 बजे तक नोएडा की सड़कों पर घुमाते रहे।

मेरी सहेली को धक्का देकर कार से नीचे फेंका इसके बाद अमित और संदीप हम लोगों को ढाबे पर खाना खिलाने ले जाने लगे। लेकिन, गाड़ी ढाबे पर न रोक कर आगे जाने लगे। हम दोनों ने उनके साथ आगे जाने से मना किया, लेकिन वो नहीं माने। फोन करके अपने एक और साथी को बुला लिया। हम दोनों ने उनके साथ जाने से मना किया, तो अमित के तीसरे दोस्त ने मेरे गाल पर थप्पड़ मार दिया। मेरी सहेली ने चीखना शुरू कर दिया, तो उसको मेरठ में चलती कार से नीचे फेंक दिया।

सुनसान जगह पर गाड़ी में ही तीनों ने रेप किया लड़की ने बताया- इसके बाद तीनों आरोपी मुझे सुनसान जगह ले गए। जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने मेरे साथ रेप किया। फिर 7 मई की सुबह खुर्जा में बड़े मंदिर के पास में उतार दिया। मैं अज्ञात व्यक्ति की सहायता से मैं खुर्जा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं, 7 मई की सुबह ही मेरठ की जानी थाना पुलिस को एक लड़की का शव पड़ा मिला था। शव पर गहरी चोटें थीं। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र में हाईवे के पास 7 मई को एक लड़की का शव मिला था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मॉर्च्युरी भेज दिया।

वहां नियमानुसार 72 घंटे तक शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किया गया। 9 मई को बुलंदशहर थाना पुलिस ने शव की पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। बुलंदशहर थाना पुलिस को शव सौंप दिया गया था। 7 मई को उस शव की शिनाख्त सहेली ने की।

यह एनकाउंटर स्पॉट की तस्वीर है। पुलिस और आरोपियों में यहीं मुठभेड़ हुई।

मां बोली- बेटी को बियर पिलाकर रेप किया गया पीड़िता की मां ने कहा- 6 तारीख को मेरी बेटी दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बेटी के पास फोन नहीं था। उसने शाम 5 बजे अपने मामा के मोबाइल से मुझे फोन किया था। कुछ देर बाद मैंने फोन किया तो भाई बोला, वो कहीं गई है। मैं भी ड्यूटी पर जा रहा हूं।

उसके बाद से मेरी बेटी का कुछ पता नहीं चला। वो कहां गई है, क्या कर रही है? मेरी बेटी को 3 लड़कों ने जबरदस्ती बियर पिलाई। बेटी के साथ 3 लोगों ने रेप किया। आरोपियों ने दोनों बच्चियों के साथ मारपीट की, गला भी दबाया।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया- दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। PHC में दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपियों के पास से एक कार और 2 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। एक लड़की का फोन भी बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अमित सूरजपुर कोर्ट में वकील का मुंशी है। संदीप लॉ की पढ़ाई कर रहा है और फर्स्ट ईयर का छात्र है। जबकि, गौरव नौकरी की तैयारी कर रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising