किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाएगा नव्या कौशल विकास कार्यक्रम: सोनभद्र से शुरू हुई पहल, 19 राज्यों के 27 आकांक्षी जिलों में होगा लागू – Sonbhadra News h3>
मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाएगा नव्या कौशल विकास कार्यक्रम।
सोनभद्र में किशोरियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक नई पहल ‘नव्या’ का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने संयुक्त रूप से रिमोट दबाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
Advertising
कार्यक्रम का उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को व्यवसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
देश के 27 आकांक्षी जिलों में चलेगा अभियान
Advertising
‘नव्या’ कार्यक्रम की शुरुआत सोनभद्र जैसे जनजातीय और सीमावर्ती जिले से होना एक सांकेतिक और रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। यह योजना 19 राज्यों के 27 आकांक्षी जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। फिलहाल यह 9 राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में पायलट परियोजना के रूप में शुरू हुई है।
बालिकाओं को मिलेगा AI और रक्षा क्षेत्र से जुड़ा प्रशिक्षण
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि यह मल्टी-मिनिस्ट्री कोऑर्डिनेटेड प्रोग्राम है। इसमें आईटी मंत्रालय के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण, रक्षा मंत्रालय की अग्निवीर योजना के अंतर्गत युवतियों को तैयारी का अवसर, और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Advertising
जयंत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा- हमारी बेटियां न केवल पढ़ें बल्कि टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, सेवाक्षेत्र में अपना नाम रोशन करें। यही ‘नव्या’ का लक्ष्य है।
‘नव्या’ से बदलेगी पहचान, बढ़ेगा आत्मविश्वास
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि बालिकाओं को पोषण, जीवन कौशल, स्वास्थ्य, तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि सोनभद्र से शुरू होकर नव्या की प्रेरणा पूरे देश में फैलेगी। यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बेटियों के भविष्य की नई नींव है।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री जयंत चौधरी ने रॉबर्ट्सगंज के बिच्छी क्षेत्र में नव्या प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस केंद्र पर युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, डिजिटल साक्षरता, ब्यूटीशियन, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News