‘किशनगढ़ में फर्जी खाद-बीज फैक्ट्रियां कांग्रेस सरकार में हुई शुरू’: भाजपा शहर अध्यक्ष ने डोटासरा और विधायक चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप – Ajmer News

1
‘किशनगढ़ में फर्जी खाद-बीज फैक्ट्रियां कांग्रेस सरकार में हुई शुरू’:  भाजपा शहर अध्यक्ष ने डोटासरा और विधायक चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप – Ajmer News
Advertising
Advertising

‘किशनगढ़ में फर्जी खाद-बीज फैक्ट्रियां कांग्रेस सरकार में हुई शुरू’: भाजपा शहर अध्यक्ष ने डोटासरा और विधायक चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप – Ajmer News

किशनगढ़ में पकड़ी गई फर्जी खाद फैक्ट्री पर सरकार और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को अजमेर शहर भाजपा और देहात अध्यक्ष की ओर से भी कांग्रेस पर निशाना साधा गया।

Advertising

.

शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- किशनगढ़ में पकड़ी गई फैक्ट्रियां कांग्रेस शासन में शुरू हुई थी। कांग्रेस ने रेवड़ियों की तरह लाइसेंस दिए थे। 2018 से 2023 तक अशोक गहलोत की सरकार थी। इस दौरान सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। जब हमारी सरकार आई तो भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा किया था।

Advertising

इसी के तहत किशनगढ़ में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से कार्रवाई की गई। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा विवादित रहे हैं। संविधान की बात करने वाले वह स्वयं विधानसभा में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर टिप्पणी की गई। ऐसे नेता अपने गिरेबान में जाकर देखें। उन्होंने जो आरोप केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पर लगाए वह बिल्कुल निराधार आरोप है।

चौधरी जिस प्रकार की राजनीति कर रहे वह ठीक नहीं

Advertising

सोनी ने कहा- जितनी फैक्ट्रियां पकड़ी गई, वह कांग्रेस के शासन में शुरू की गई थी। कांग्रेस सरकार में ही लाइसेंस की रेवड़िया बाटी गई थी। वहीं दूसरी ओर किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी वह स्वयं भी गिरेबान में झांक कर देखें। अगर उन्हें इन फैक्ट्री की जानकारी थी तो वह इस बात को उठाते। किन कारणों से वह चुप रहे और 2 साल होने के बाद भी आज तक उन्होंने इस पर कोई बात तक नहीं उठाई।

चौधरी जिस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए आदर्श राजनीति नहीं है। पहले उन्हें अपना मूल्यांकन करना चाहिए। इस मामले में सभी पर कार्रवाई होगी और जो भी दोषी होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस सरकार में रेवाड़ी की तरह दिए गए लाइसेंस

Advertising

भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की ओर से किशनगढ़ विधानसभा में अवैध खाद निर्माण की फैक्ट्री पर छापा मारा था। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि भ्रामक तथ्य जनता के बीच फैलाने का काम किया। उन्होंने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पर भी पर भी कीचड़ उछालने का प्रयास किया।

प्रजापत ने बताया कि जिन फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई विधायक विकास चौधरी के गांव तिलोनिया में संचालित फैक्ट्री को लाइसेंस 2021-22 में दिया गया था। इस दौरान कांग्रेस की सरकार थी। कई और फैक्ट्री को भी 22 और 23 में ही लाइसेंस दिए गए। सरकार ने अंत में 7 फैक्ट्री को भी रेवड़िया बांटते हुए लाइसेंस दिए थे। कांग्रेस सरकार के समय ही फैक्ट्री संचालकों को रेवड़िया बांटी गई थी और उन्हें यह जानकारी थी। उन्होंने विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising