कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ NDA का शक्ति प्रदर्शन: विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतने का दावा, दिलीप जयसवाल ने गीत गाकर बढ़ाया हौसला – Purnia News h3>
पूर्णिया में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन का आयोजन शहर के जिला स्कूल ग्राउंड में किया गया। जहां NDA के तमाम घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और 12 से अधिक विधायक और हजारों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने जिला स्कूल ग्राउंड से एनडीए ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। सम्मेलन को लेकर न सिर्फ जिला स्कूल ग्राउंड में भव्य आयोजन दिखाई दिया बल्कि इस दौरान पूरा शहर बैनर पोस्टर से पटा नजर आया। एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन ने शहर की चुनावी सरगर्मी पूरी तरह बढ़ा दी है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार , रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन साहनी के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक विधायक, पूर्व विधायक मौजूद रहे।
सम्मेलन की अगुवाई मंत्री लेसी सिंह और जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने किया। कार्यकर्ताओं ने NDA के सभी प्रदेश अध्यक्षों, मंत्री लेसी सिंह और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को सामूहिक रूप से फूलों का विशाल हार पहनाकर स्वागत किया।
वहीं सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और छात्र नेताओं का उत्साह देखने लायक थे। इस मौके पर एक ओर जहां एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने के मंत्र दिए। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीट और 2025 फिर से नीतीश कुमार के नारे का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता मंच पर रहे मौजूद।
गीत होकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए साधे हुए सधे हुए कलाकार की तरह गीत गाते हुए कहा कि हरा बा की भगवा बा, ब्लू बा की लाल बा गाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और उनकी जमकर ताली बटोरी।
पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यहां गंगा जमुना तहजीब देखने को मिलती है और किसी के कहने से मुस्लिम समुदाय के लोगों को इफ्तार पार्टी में आने से नहीं रोक सकते।
कई वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधन।
आगामी विधानसभा में पूर्णिया की सीट पर होगी महागठबंधन
दूसरी तरफ लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम समुदाय के लोग नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी से क्यों किनारा कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबका साथ सबका विकास का नरेल बुलंद किया है।
वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज का सम्मेलन ऐतिहासिक सम्मेलन रहा। आने वाले विधान सभा चुनाव में पूर्णिया के सातों के सात सीट एनडीए गठबंधन की होगी।