कार्यकर्ता लोगों को बताएं हमारे 17 महीने का काम : तेजस्वी

5
कार्यकर्ता लोगों को बताएं हमारे 17 महीने का काम : तेजस्वी
Advertising
Advertising

कार्यकर्ता लोगों को बताएं हमारे 17 महीने का काम : तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की उपलब्धियों को गांवों में बताएं। उन्होंने राजद पार्टी के संगठन…

Advertising

दरभंगा। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग गांवों में जाकर लोगों को बताएं कि 17 महीने के कार्यकाल में हमने क्या-क्या किया। पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा हमारी अन्य उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। वे शुक्रवार को दरभंगा ऑडियोरियम में दो दिवसीय कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दूसरे दिन जिले के चयनित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम में दरभंगा ग्रामीण, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर व कुशेश्वरस्थान विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं नहीं, हम की भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र पर हमारी पैनी नजर है। इस बार यहां उम्मीदवारों के चयन पर हम खुद नजर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि राजद गौरव करने वाली पार्टी है। इसके संगठन में भी आरक्षण का लाभ मिलता है। दबे-कुचले लोगों को आगे बढ़ाकर नेतृत्व का मौका दिया जाता है। राजद सभी वर्ग के लोगों के साथ समन्वय बनाकर काम करता है।

Advertising

उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटी में सभी वर्ग के लोगों को जगह देने की भी अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल की कमी को दूर कर आगामी चुनाव में नए उत्साह के साथ तैयार रहने की बात कही।

यहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे जिला अतिथि गृह पहुंचे और वहां कुछ कार्यकर्ताओं से मिलकर शाम करीब 6:30 बजे मधुबनी के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशराफ फातमी, सूबे के पूर्व मंत्री व दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित कुमार यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, फराज फातमी, सांसद संजय यादव, पूर्व सांसद अर्जुन राय, जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव, युवा महानगर अध्यक्ष राकेश नायक, डॉ. कुमार गौरव, अफजल अली खान, शक्ति सिंह यादव, गंगा मंडल, यासमीन खातून, विनोद भगत, सुवंश कुमार यादव, सुभाष चंद्र राय, श्याम कुमार, मो. शमशेर, अकबर अली आदि थे।

सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है केंद्र सरकार

Advertising

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान दोपहर में कुछ देर के लिए सर्किट हाउस आए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी व सीबीआई को भाजपा जो लिस्ट मुहैया कराती है, उसी लिस्ट के आधार पर ये एजेंसियां काम करती हैं। हम लोगों ने यह भी देखा है कि कोई अगर दूसरी पार्टी में रहता है तो उसे एजेंसियां समन कर चार्जशीट करती है और फिर उसे गिरफ्तार कर लेती है। अगले ही दिन वह व्यक्ति अगर भाजपा में शामिल हो जाता है तो चार्जशीट से उसका नाम ही गायब हो जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फैसला सुनाया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising