कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी नेता सैयद जाफर भाजपा में शामिल | Big blow to Congress Kamal Nath close associate Syed Jafar joins BJP | News 4 Social h3>
आपको बता दें कि, सैयद जाफर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बेहद करीबी नेता माने जाते थे। पार्टी में तो कई लोग उन्हें कमलनाथ का राइट हैंड तक माना करते थे। ऐसे में सैयद जाफर का पार्टी से इस्तीफा देना कांग्रेस से ज्यादा कमलनाथ के लिए झटका बताया जा रहा है। सैयद जाफर कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रवक्ता रहने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। मौजूदा समय में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है।
Advertising
यह भी पढ़ें- कूनो से फिर बड़ी खुशखबरी : मादा चीता गामिनी ने 6 शावकों को दिया है जन्म, वीडियो आया सामने
इन नेताओं ने ली सदस्यता
Advertising
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैयद जाफर के साथ साथ पथरिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश श्रीधर, कांग्रेस महामंत्री डॉ. मनीषा दुबे, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल, बसपा के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महासचिव डॉ. रामसखा वर्मा, पूर्व प्रचारक अभयराज सिंह, रतलाम के मध्यप्रदेश आई.टी.सेल महामंत्री अंकित पोरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री विरेन्द्र नायमा, आलोट विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश डागी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मैनूखेड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गालाल अटोलिया, एनएसयूआई जिला प्रभारी गोपाल सिसोदिया समेत 64 से अधिक जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।
Advertising
भाजपा में जोरदार स्वागत
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीष उपाध्याय और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां लीएम मोहन और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने भाजपा में आए सभी नेता-कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इनके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और छिदंवाड़ा लोकसभा से प्रत्याशी विवेक बंटी साहू मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- जब बीच सड़क पर सिंधिया को किसानों ने रोका, बोले- महाराज साहब बात सुनो..’ दे डाली धमकी, VIDEO
Advertising
कुछ दिन पहले कमलनाथ-नकुलनाथ के भाजपा में नहीं जाने की ली थी गारंटी
आपको याद दिला दें पिछले दिनों जब अचानक देशभर में ये फिजा फैलने से राजनीति गर्मा गई थी कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। ऐसे में सैयद जाफर ही वो नेता थे, जिन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों को निराधार बताते हुए देशभर में उड़ रही चर्चाओं का खंडन किया था। ऐसे में आखिर कांग्रेस में ऐसा क्या हुआ कि, जिस पार्टी को न छोड़ने पर कमलनाथ को पार्टी का वफादार बताने वाले सैयद जाफर अब खुद पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में चले गए हैं।
सोशल मीडिया पर लिखा- ‘पुरानी यादें’
पुरानी याद….. pic.twitter.com/fFrpGMV6Fv
— SYED JAFAR (@SyedZps) March 18, 2024
भाजपा की सदस्यता लेने से कुछ देर पहले सैयद जाफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रोफाइल बदलते हुए लिखा, ‘पुरानी यादें।’ वहीं कुछ दिन पहले जाफर ने भाजपा के पक्ष में पोस्ट करते हुए देश में लागू हुए CAA कानून का भी समर्थन किया था।