कांग्रेस के समय चीनी और किरोसिन भी मिलता था, मोदी के मुफ्त राशन पार बरसे तेजस्वी h3>
ऐप पर पढ़ें
गया लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी सर्वजीत के समर्थन में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गया से एनडीए के प्रत्याशी जीतन राम मांझी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सीएम बोलते थे कि यह अच्छा काम कर रहा है। अब आगे इसे ही काम करना है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा वालों ने हाईजैक कर लिया। हमारा 17 महीने का कार्यकाल उनके 17 साल से बेहतर है। हम लोग काम ही कर रहे थे उधर चाचाजी पलट गए। तेजस्वी ने राजद से गया के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत के लिए लोगों से हाथ उठा कर वोट मांगे।
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि राशन मिल रहा है। कांग्रेस के समय राशन, किरासन और चीनी मिलता था। अब किरासन और चीनी गायब हो गया है। हमारी सरकार आयी तो राशन के साथ नौकरी मिलेगी। महंगाई भी कम होगी। यह चुनाव मोदी का नहीं मुद्दे का है। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा चिकित्सा चुनाव का मुद्दा है।
मोहनपुर में हुई चुनावी सभा में तेजस्वी ने जनता की नब्ज पकड़ ली थी। ताली बजती तो तेजस्वी का जोश और बढ़ जाता। उन्होंने कहा कि इतना अनुभवी मुख्यमंत्री मोदी जी का पैर छू रहे थे, दबा रहे थे। हमको दर्द हुआ है। मुख्यमंत्री जी कहा करते थे कि मर जाएंगे पर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे अब देख लीजिए। हम इधर नौकरी दे रहे थे। उधर लोग मेरी सरकार गिरा रहे थे।
ऐसा सांसद चुनिए जो आपकी आवाज उठाए आपलोग ऐसा सांसद चुनिए जो आपकी आवाज उठा सके। मोदी जी पांच साल में एक बार आएंगे। आपकी समस्या सुनने हम लोग ही आएंगे। कुमार सर्वजीत जी आपके घर के बेटा है। इनके पिता जी का योगदान आपसे छुपा नहीं है। इन्होंने 17 महीनों में कई योजनाएं पास करायी।
जमा हुई थी अच्छी भीड़ निर्धारित समय से करीब 90 मिनट देर से पहुंचे तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश सहनी को सुनने के लिए कड़ी धूप में लोग खड़े थे। केवल परिवार को बढ़ाते है जीतनराम मांझी एनडीए के प्रत्याशी जीतनराम मांझी पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग परिवारवाद का आरोप कांग्रेस और सहयोगी दलों पर लगाते हैं। गया के उनके उम्मीदवार जीतनराम मांझी सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने का काम किया।
किसने खाते में आए 15 लाख रुपये तेजस्वी ने जनता से सवाल किया कि किसके खाते में 15 लाख रुपये आए। कुछ दिन और काम करने का मौका मिल जाता तो बिहार के लिए कुछ नया होता। कार्यक्रम में चुनावी सभा को पलामू से राजद की उम्मीदवार ममता भुईयां, मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार दास, बाराचट्टी की पूर्व विधायक समता देवी, जिलाध्यक्ष निजाम भाई, पूर्व मुखिया तुला प्रसाद, नंदकिशोर यादव, शिवधारी यादव, श्रीधर यादव, इन्द्रदेव यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News