कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं कमलनाथ, 10 जनपथ पर सोनिया, प्रियंका से मुलाकात

434
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं कमलनाथ, 10 जनपथ पर सोनिया, प्रियंका से मुलाकात
Advertising
Advertising


कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं कमलनाथ, 10 जनपथ पर सोनिया, प्रियंका से मुलाकात

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। थोड़ी देर पहले ही कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर भी है।


कांग्रेस पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा जारी है। इस पद के लिए कांग्रेस अपने सबसे वफादार और वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बारे में सोच रही है। कमलनाथ को यह जिम्मेदारी मिलती है तो यह कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा।

फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष ही बनाए जाने की बात है लेकिन सोनिया गांधी इसके जरिए कई संदेश भी देना चाहेंगी। कहा जा रहा है कि मॉनसून सत्र के बाद पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।अगले साल कई राज्यों में चुनाव है और कांग्रेस के भीतर भी कई तरह की खबरें चल रही हैं। पंजाब का झगड़ा अभी शांत नहीं हुआ वहीं पार्टी के भीतर भी असंतुष्ट नेताओं का एक गुट है।

Advertising

Explained : गांधी परिवार के साथ चार घंटे की मीटिंग, क्या कांग्रेस जॉइन करेंगे प्रशांत किशोर? जानें क्या है उनकी उलझन
वहीं दूसरी ओर चर्चा प्रशांत किशोर को लेकर भी है। सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर मंगलवार कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से चार घंटे तक बात की। कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस में बड़ा पद ऑफर किया गया है। उनको कांग्रेस का हिस्सा बनकर संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया गया है। अब फैसला प्रशांत किशोर को करना है।

Advertising

संसद में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का खास प्लान, खड़गे को मिली यह जिम्मेदारी
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की राहुल गांधी की मुलाकात के पीछे भी कमलनाथ की भूमिका बताई जा रही है। पिछले कई मौकों पर आगे बढ़कर पार्टी के किसी विवाद को हल करने में उनकी अहम भूमिका रही है। अहमद पटेल के निधन के बाद संगठन में अहम भूमिका वो अदा कर रहे हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ऐसी पूरी संभावना है कि उन्हें जल्द नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।



Source link

Advertising