कांग्रेस का राजस्थान में चुनावी चेहरा होंगे अशोक गहलोत! इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी

13
कांग्रेस का राजस्थान में चुनावी चेहरा होंगे अशोक गहलोत! इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी

कांग्रेस का राजस्थान में चुनावी चेहरा होंगे अशोक गहलोत! इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी


Rajasthan Congress News: राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी तमाम विवाद शायद खत्म हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री के बीच अदावत का भी गेम ओवर हो चुका है। ऐसा कांग्रेस के इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो के बाद से कहा जा रहा है। दरअसल, वीडियो में बताया गया है ‘…गहलोत फिर से’।

 

हाइलाइट्स

  • चुनाव में अशोक गहलोत ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे
  • कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो में साफ संदेश
  • बताया- नई चुनौतियों के लिए तैयार, 2023-28 राजस्थान में गहलोत फिर से
  • वीडियो में गेम में मारियों की जगह सीएम गहलोत को दिखाया
जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत (ashok gehlot) और सचिन पायलट (sachin pilot) के बीच राजनीतिक अदावत के खेल का गेम ओवर हो गया है! यानी आगामी विधानसभा चुनाव (rajasthan vidhansabha chunav 2023) में अशोक गहलोत ही कांग्रेस पार्टी का चेहरा होंगे। ऐसा ही संदेश पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी एक वीडियो में दिया गया है। 17 मार्च 2023 को कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो जारी हुआ है। इसमें बताया गया है ‘नई चुनौतियों के लिए तैयार, 2023-28 राजस्थान में गहलोत फिर से’। इस वीडियो में गेम में मारियों की जगह सीएम गहलोत को दिखाते हुए सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं।
Navbharat Times -Rajasthan में 19 नए जिलों की घोषणा, विधानसभा में Ashok Gehlot के लिए जमकर हुई नारेबाजी, पढ़ें कौन कौन से कस्बे अब बने जिले

पायलट-गहलोत के बीच कसमकश खत्म, गुटबाजी पर लगा विराम!

इस वीडियो में जहां प्रदेश में कांग्रेस चेहरे के रूप में अशोक गहलोत को दिखाया गया है वहीं यह संदेश भी दिया गया है कि सचिन पायलट को लेकर चल रही कसमकस अब खत्म हो चुकी है। पायलट को लेकर पार्टी की रणनीति साफ हो चुकी है। बता दें कि पिछले डेढ़ साल से जारी पायलट-गहलोत के बीच की पॉलिटिक्स से राजस्थान कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। पार्टी की साख के साथ ही जनता के बीच आगामी चुनाव को लेकर भी गलत संदेश गया। लेकिन इस डेढ़ साल के घटनाक्रम के बाद कसमकश को खत्म करने की कोशिश की गई है। लेकिन देखना होगा कि पार्टी में गुटबाजी पर भी क्या विराम लगेगा!

Rajasthan में 19 नए जिलों की घोषणा, Ashok Gehlot के इस दाव से जानिए क्या होगा बदलाव

सरकार के बाद चुनावी चौसर से भी पायलट को किया बाहर

सचिन पायलट ने राजस्थान में गहलोत सरकार और अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। इस घटना के बाद पार्टी ने एक्शन लिया। उप मुख्यमंत्री पद से पायलट को हटा दिया गया। डेढ़ साल में पायलट और उनके समर्थकों उम्मीद थी कि आलाकमान उनकी सुनेगा। यह भी अटकलें लगाई जाने लगी कि अब सीएम कुर्सी पायलट को सौंपी जाएगी। चुनावी साल में पायलट को बतौर चेहरा पेश करने के भी कयास लगाए जाने लगे। लेकिन सरकार के बाद अब पायलट को चुनावी चौसर पर भी गहलोत ने मात दी है।
Navbharat Times -Sachin Pilot का मुख्यमंत्री Ashok Gehlot पर बड़ा हमला, इगो छोड़कर Pulwama वीरांगनाओं की बात सुननी चाहिए थी…

गहलोत ने दिया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा

राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है। चुनावी साल में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी भी अंदरुनी कलह से ऊपर उठकर सत्ता में वापसी की पूरजोर कोशिशों में लगी है। वर्तमान सरकार के अंतिम बजट में बड़ी घोषणों के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा कर दी। 19 नए जिलों के तोहफे को भी चुनावी साल में स्वार्थों की पूर्ति वाला बताया जा रहा है।
Navbharat Times -Ashok Gehlot की जादूगरी के मुरीद हुए कांग्रेसी, Rajasthan Vidhansabha में लगे नारे ‘चौथी बार, गहलोत सरकार’

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News