कन्नौज में आशा बहू की हत्या का खुलासा: शादीशुदा बेटी के प्रेमी ने दो दोस्तों संग सिर कूचकर किया था मर्डर, शव मैनपुरी में फेंका – Kannauj News h3>
विकास अवस्थी | कन्नौज14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
कन्नौज में आशा बहू के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल आशा बहू की शादीशुदा बेटी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की पहचान परवेज उर्फ अन्नू (32), सुरजीत कुमार वैश्य (30) और कार ड्राइवर रमजानी उर्फ दिलजानी (28) के रूप में हुई है।
Advertising
एसपी विनोद कुमार ने बताया- मुख्य आरोपी परवेज का आशा बहू राजश्री के घर 3 साल से आना-जाना था। इसी दौरान उसकी बेटी सोनी से प्रेम प्रसंग हो गया। पर बेटी की शादी एक साल पहले मैनपुरी में एक पुलिस कर्मी से कर दी गई। इसके बाद भी परवेज और सोनी की बातचीत जारी रही। राजश्री रोक-टोक करने लगी तो परवेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मैनपुरी ले जाकर सिर कूंचकर हत्या कर दी। शव को मैनपुरी में ही फेंक दिया था।
अब पढ़ें पूरा मामला…
Advertising
तीनों आरोपियों परवेज, सुरजीत और रमजानी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के नगला दरियाय गांव निवासी रामचन्द्र जाटव की पत्नी राजश्री (50) सौरिख सीएचसी में आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। वह 4 मई को लापता हो गईं थीं। इस मामले में बेटे अभिषेक ने सौरिख थाने में 4 मई को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4 मई को ही मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र बाजपुर गांव के पास बम्बा में राजश्री का शव बरामद हुआ था। हत्या की आशंका जताते हुए बेटे अभिषेक ने जगदीशपुर गांव निवासी मो. परवेज उर्फ अन्नू और सुरजीत के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।
Advertising
बेटी से था प्रेम प्रसंग, राजश्री करती थी रोक-टोक
एसपी विनोद ने बताया- मुख्य आरोपी परवेज का राजश्री के घर 3 साल से आना जाना था। इसी दौरान राजश्री की बेटी सोनी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पर 2022 में सोनी की शादी मैनपुरी के बाजपुर गांव में तैनात एक पुलिसकर्मी दलवीर से कर दी गई। इसके बाद भी परवेज और सोनी की बातचीत जारी रही। इस बात पर दलवीर और सोनी का झगड़ा होने लगा। सोनी ससुराल की बजाय ज्यादातर अपने मायके में रहने लगी। परवेज मिलने आता था। राजश्री रोक-टोक करने लगी, क्योंकि परवेज सोनी को दलवीर के खिलाफ भड़काता था। इसके बाद सोनी अपने ससुराल चली गई थी।
एसपी विनोद कुमार ने बताया- शादीशुदा बेटी से मिलने से रोक-टोक करने पर परवेज अपने दो साथियों के साथ की थी आशा बहू राजश्री की हत्या।
बेटी से मिलाने के बहाने ले गए थे मैनपुरी
पुलिस के अनुसार, 4 मई को शाम 5 बजे राजश्री को उसकी बेटी से मिलाने का बहाना देकर मैनपुरी ले गया था। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र बाजपुर गांव के पास बम्बा के किनारे कार रोककर परवेज, सुरजीत सिंह वैश्य और कार चालक रमजानी ने राजश्री पर ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पकड़े जाने के डर से सिर को ईंट से कूंचकर शव को बम्बा में फेंक कर फरार हो गए। राजश्री के गहने भी लूट ले गए।
बेटे ने लगाया था हत्या का नामजद आरोप
राजश्री के बेटे अभिषेक ने परवेज और सुरजीत के खिजाफ 5 मई को हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 10 मई को सौरिख पुलिस ने तरींद मोड़ पर एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। उसमें सवार तीनों आरोपी पकड़ लिए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे गहने और रुपए
एसपी विनोद कुमार ने बताया- परवेज ने अभिषेक की नौकरी लगाने का झांसा देकर राजश्री का भरोसा जीता था। इसके बदले उसने राजश्री से सोने के दो कान के झुमके और करीब 50 हजार रुपए नगद भी लिए थे। जिसे वह लौटा नहीं रहा था। पैसे वापस मांगने को लेकर भी राजश्री और परवेज का कई बार झगड़ा हो चुका था। एसपी ने बताया- परवेज और सुरजीत बेरोजगार हैं, जबकि रमजानी पेशेवर ड्राइवर है। तीनों सारिख थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
———————–
ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी से आजिज आकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग:राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, उपचार के लिए भेजा ट्रामा सेंटर
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल से शनिवार की देर रात पत्नी से आजिज आकर युवक गंगा पुल से छलांग लगा दिया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचा लिया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया है।
युवक की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र सकहट के शुभम कुमार के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी रोज उससे झगड़ा करती है। जिसके कारण अजीज होकर आज गंगा पुल से छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News