कंधा सीपी जोशी का और निशाने पर राजस्थान… BJP ने सेट कर दिया विधानसभा चुनाव का एजेंडा
क्या सीपी जोशी के ‘कंधे पर राइफल’ रख बीजेपी के भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थाव की कमान संभाल ली है? दरअसल ये सवाल सीपी जोशी की राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पद पर हुई ‘ताजपोशी’ के बाद उठने लगा है। दरअसल सीपी जोशी ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद जो बयान दिया उसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
‘तुष्टीकरण’ की नीति और हिंदुत्व का मुद्दा चुनाव में उठेगा
इसके अलावा, जोशी ने उदयपुर आतंकी घटना के बारे में बात की, जिसमें भाजपा समर्थक कन्हैयालाल मारा गया था। उन्होंने कहा कि ‘उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण हुई थी। मैं कहता हूं कि राजस्थान कांग्रेस सरकार ने उसकी गर्दन काट दी थी।’ सीपी जोशी के भाषण से एक और बात स्पष्ट हो गई कि ‘तुष्टीकरण’ की नीति और हिंदुत्व का मुद्दा विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से उठेगा।
‘चुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा होगा’
इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर रहे थे। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल्याणकारी योजनाओं की आलोचना करना मुश्किल था। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर दे रहा है, जिससे बैनर और होर्डिंग में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा तुष्टिकरण की नीति और हिंदुत्व का मुद्दा होगा।
हमें कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा: सीपी जोशी
सीपी जोशी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा की कमान संभाली। उन्होंने कहा, ‘हम केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लाइन के अंत में बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचेंगे। देश में पहली बार केंद्र सरकार ऐसा काम कर रही है, जिससे देशवासी गर्व महसूस करते हैं।’ जोशी ने कहा, ‘अब मुझे विश्वास है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान के कार्यकर्ता अकर्मण्य, भ्रष्ट और निरंकुश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि आने वाले 6 महीनों तक हमें कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा और सुनिश्चित करें कि कांग्रेस सरकार को राजस्थान से हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाए, जिसके शासन में किसानों को आंसू बहाना पड़ता है।’
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप