Advertising

कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया: रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं, जम्मू से पिता का कॉल आने पर भावुक हुए समय रैना

0
कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया:  रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं, जम्मू से पिता का कॉल आने पर भावुक हुए समय रैना


Advertising

कंगना बोलीं- जम्मू को निशाना बनाया: रणवीर सिंह बोले- कोई छेड़े तो हम छोड़ते नहीं हैं, जम्मू से पिता का कॉल आने पर भावुक हुए समय रैना

Advertising

14 घंटे पहले

Advertising
  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है। भारत अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से लगातार हमले नाकाम कर रहा है, हालांकि इसके बावजूद पूरे देश में खौफ का माहौल है। हर कोई बॉर्डर के पास रह रहे लोगों और जवानों के लिए फिक्रमंद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार अपना डर जाहिर करते हुए जवानों की रक्षा की दुआ कर रहे हैं। वहीं कुछ सीमाओं के पास रह रहे लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच रिचा चड्ढा ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो इस संजीदा वक्त में भी मजाकिया टिप्पणी कर मीम बना रहे हैं।

Advertising

कंगना रनोट ने जम्मू कश्मीर में हुए ड्रोन अटैक का एक वीडियो शेयर कर उसके साथ लिखा है, जम्मू को निशाना बनाया गया। भारत के डिफेंस सिस्टम ने उसे रोक दिया। मजबूत बने रहो जम्मू।

Advertising

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में लिखा है, राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं।

अनुपम खेर ने बताया है कि उनके कजन जम्मू में रहते हैं, लेकिन इंडियन आर्मी के होने पर वो निश्चिंत हैं। अनुपम खेर ने ड्रोन हमले के वीडियो के साथ X प्लेटफॉर्म पर लिखा है, मेरे कजन ब्रदर सुनील खेर ने मुझे ये वीडियो अपने जम्मू स्थित घर से भेजा है। मैंने उसे तुरंत कॉल किया और पूछा कि क्या वो और उसका परिवार सुरक्षित है। वो थोड़ा हंसा और गर्व से कहा, भैया हम भारत में हैं। हम हिंदुस्तानी हैं। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है। आप टेंशन मत लो। वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे। जय माता की। भारत माता की जय।

Advertising

एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, वो परिवार, दोस्त और तमाम लोग जो ब्लैकआउट में बैठे हैं, हम उनके बारे में सोच रहे हैं और दुआ कर रहे हैं। वो लोग जो हमें सुरक्षा दे रहे हैं, हम उन्हें शुक्रिया कहते हैं। शुक्रगुजार, दुआएं और सम्मान। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए।

मीम बनाने वालों को ऋचा चड्ढा की फटकार

Advertising

रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये कोई मैच नहीं, ये कोई खेल नहीं, वॉर निराशाजनक है। हर मुद्दे पर मजाकिया टिप्पणी करने और मीम बनाने की जरुरत नहीं होती। प्लीज थोड़ा समझदार बनिए। हम में से कई लोगों की हड्डियों में एंजाइटी हो रही है। थोड़ी देर के लिए रुकिए और उन लोगों के बारे में सोचिए, जो सीमाओं के पास रह रहे हैं।

अनिल कपूर ने भी सेना के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ब्रेव महिलाओं और पुरुष जो हमें सुरक्षा दे रहे हैं उन्हें मेरा आभार और आशीर्वाद। आप हमारे हीरो हैं।

रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, देश के असल हीरोज, सोल्जर्स और जो मजबूती से निडर खड़े रहकर हमें सुरक्षा दे रहे हैं उन्हें मेरा सैल्यूट। इंडियन आर्मी जिंदाबाद। भारत माता की जय। जय हिंद।

श्रद्धा कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, हमें अपने जवानों पर गर्व है। जय हिंद।

हमलों के बीच समय के पिता ने जम्मू से किया कॉल

समय रैना ने भावुक होकर लिखा है, मेरे पिता ने जम्मू से आज रात आखिरी कॉल किया गुड नाइट कहने के लिए। उनकी आवाज में धैर्य था और वो मुझसे कह रहे थे कि बेफिक्र होकर सो जाओ। इंडियन आर्म्ड फोर्स ने सब कंट्रोल में रखा है। समय ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि लोग इस फिक्र में सो नहीं पा रहे क्योंकि उन्हें अगली सुबह अपने परिवार की आवाज सुनने का इंतजार है।

Advertising