Advertising

कंगना ने बताया रणबीर को ‘दुर्योधन’ तो करण जौहर को ‘शकुनि’, बोलीं- सुशांत को इन्होंने उकसाया था

23
कंगना ने बताया रणबीर को ‘दुर्योधन’ तो करण जौहर को ‘शकुनि’, बोलीं- सुशांत को इन्होंने उकसाया था
Advertising
Advertising

कंगना ने बताया रणबीर को ‘दुर्योधन’ तो करण जौहर को ‘शकुनि’, बोलीं- सुशांत को इन्होंने उकसाया था

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जमकर आलोचना की। अब उन्होंने नए पोस्ट में रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि कह दिया है। साथ ही कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी फर्जी ब्लाइंड आइटम के पीछे रणबीर और करण जौहर का हाथ बताया। एक्ट्रेस ने करण और रणबीर कपूर पर उनके खिलाफ हर तरह की गंदी अफवाहें फैलाने का भी आरोप लगाया। एक लंबे चौड़े पोस्ट में कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन का नाम भी घसीटा। आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।

कंगना ने लिखा, ‘कल वाली बात को आगे बढ़ाती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रकार के खतरे हैं। इससे भी बुरा दुर्योधन ( सफेद Rat) और शकुनि (पा जो) है। वह खुद को सबसे ज्यादा गॉसिप्स करने वाला, जेलसी और इनसिक्योर बताते हैं। ये खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सूचना प्रसारण मंत्रालय बताते हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है कि वे सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी नकली ब्लाइंड आइटम के पीछे के मुख्य संदिग्ध थे। उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड करने पर मजबूर किया। इन्होंने ही मेरे और HR (ऋतिक रोशन) के बारे में भी खिलाफ कई ओछे रियूमर्स फैलाए थे। जिसकी वजह से मेरी जिंदगी और करियर में उनका दखल परेशान करने से परे रहा है।

फिर साधा कंगना रनौत ने निशाना

Advertising

उन्होंने यह भी कहा, ‘आज मैं एक कमजोर जगह में हो सकती हूं, लेकिन मैं कसम खाती हूं कि जब भी मैं पावर में आऊंगी तो मैं उन सभी जरूरी अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करूंगी, जिनमें वे शामिल हैं, जैसे कि डार्क वेब, हैकिंग, जासूसी और अवैध रूप से मानहानि आदि। ये सब बातें उन्हें सलाखों के पीछे होने के लिए काफी होंगी। मैं इन सबके बारे में पिछले एक दशक से बात कर रही हूं।’
रिलीज से पहले ‘Adipurush’ पर उठे सवाल! एक्‍ट्रेस Kasthuri Shankar बोलीं- प्रभास इसमें श्री राम नहीं कर्ण लग रहे

Advertising

छोटे कपड़ों में मंदिर पहुंची लड़कियों को Kangana Ranaut ने लताड़ा

Advertising

कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को सुनाया

क्वीन एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अब सोशल मीडिया की ताकत के चलते किसी की आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए। बता दें कंगना रनौत ने कहा था कि वह (रणबीर कपूर) पहले शिव बने थे और उनकी फिल्म को किसी ने नहीं देखा था। अब वह भगवान राम बनने का सोच रहे हैं। उन्हें तो रावण बनना चाहिए। लेकिन कैसा कलयुग है। मालूम हो, नितेश तिवारी की रामायण का कुछ समय पहले ऐलान हुआ। चर्चा है कि इसमें रणबीर कपूर राम तो आलिया भट्ट सीता बन सकती हैं।

Advertising