एसीएस विनोद कुमार, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार रिटायर: जीएडी और गृह विभाग आज-कल में जारी करेंगे पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश – Bhopal News

3
एसीएस विनोद कुमार, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार रिटायर:  जीएडी और गृह विभाग आज-कल में जारी करेंगे पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश – Bhopal News
Advertising
Advertising

एसीएस विनोद कुमार, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार रिटायर: जीएडी और गृह विभाग आज-कल में जारी करेंगे पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश – Bhopal News

एसीएस विनोद कुमार और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार।

Advertising

अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार का आज शासकीय सेवा में अंतिम कार्य दिवस है। इसी तरह दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन भी आज से रिटायर हो रहे हैं। इन अफसरों को 31 मई को रिटायर होना है लेकिन 31 मई को शनिवार का अवकाश होने के चलते य

.

Advertising

1989 बैच के आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार आज से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में अपर मुख्य सचिव के रिक्त पद पर एक दो दिनों में मनीष रस्तोगी की पदस्थापना की जा सकती है। आईएएस पदक्रम सूची में प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी से ऊपर सीनियारिटी क्रम में हरिरंजन राव का नाम है लेकिन राव दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके फिलहाल एमपी वापसी की सूचना भी नहीं है। इसलिए राव को काल्पनिक पदोन्नति देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग रस्तोगी को अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी कर सकता है।

दूसरी ओर दतिया कलेक्टर संदीप कुमार मॉकिन का रिटायरमेंट भी 31 मई को है। इसलिए एक दो दिन में दतिया में नए कलेक्टर की पदस्थापना की जाएगी। दतिया के लिए कल का दिन महत्वपूर्ण है। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण भोपाल से करने वाले हैं। इसलिए दतिया कलेक्टर के पद पर नए अधिकारी की पदस्थापना होने तक मॉकिन कल शाम तक काम कर सकते हैं।

ये बन सकते हैं होमगार्ड डीजी

Advertising

होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार 1988 बैच के अधिकारी हैं और आज शासकीय सेवा से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनके स्थान पर नए अधिकारी की पदस्थापना गृह विभाग द्वारा की जाएगी। होमगार्ड डीजी कैडर का पद है, इसलिए इस पद पर स्पेशल डीजी की पदस्थापना की जा सकती है और ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, योगेश मुदगल और जी अखेतो सेमा में से किसी को होमगार्ड डीजी बनाया जा सकता है।

सेमा पहले होमगार्ड में रह चुके हैं और मुद्गल का रिटायरमेंट अगस्त में है। इसलिए यह संभावना है कि प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी दी जाए और ऐसा होने पर वे पहली महिला डीजी होमगार्ड होंगी। उधर अरविंद कुमार के रिटायर होने पर एडीजी डीसी सागर स्पेशल डीजी पद पर प्रमोट होंगे। वे एक माह के लिए इस पद पदस्थ होंगे और जून में रिटायर हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising