‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: खुहड़ी के धोरों पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, CM भजनलाल करेंगे शिरकत – Jaisalmer News

2
‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:  खुहड़ी के धोरों पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, CM भजनलाल करेंगे शिरकत – Jaisalmer News
Advertising
Advertising

‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: खुहड़ी के धोरों पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, CM भजनलाल करेंगे शिरकत – Jaisalmer News

जैसलमेर। खुहड़ी गांव के रेतीले टीलों पर चल रही योग दिवस की तैयारियां।

Advertising

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले में 21 जून को होगा। कलेक्टर प्रतापसिंह ने योग दिवस की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली एवं निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर चाक चौबंद रहे।

.

Advertising

कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विख्यात खुहड़ी के धोरों पर इस साल ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर जिला स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा। खुहड़ी गांव में 21 जून को सुबह 7 बजे योग दिवस का आयोजन होगा। खुहड़ी में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यात्रा भी प्रस्तावित है। इसको लेकर अभी से सभी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।

कलेक्टर ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।

कलेक्टर प्रताप सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुहड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में जो संख्या उन्होंने बताई है उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अनिवार्य रूप से जैसलमेर से रात्रि लगभग 3 बजे रवाना होकर खुहड़ी बसों के माध्यम से पहुंच जाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें।

Advertising

‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम’ पर होगा आयोजन

‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर खुहड़ी सैन्ड्यून्श पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम के साथ ही जैसलमेर जिले के सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर प्रताप सिंह ने योगाभ्यास स्थल व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पानी बिजली व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी योगाभ्यास स्थल व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था व चिकित्सा व्यवस्था आदि की चर्चा अधिकारियों से की एवं सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दें।

Advertising

कलेक्टर ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खुहड़ी व आसपास की ग्राम पंचायतों से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें एवं इसके लिए ग्राम विकास अधिकारियों को पाबंद कर समय पर योग स्थल पर लोगों को लाने की व्यवस्था कर दें।

धोरों पर बनाया स्टेज।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising