एक्ट्रेस पुनम दुबे ने आकांक्षा दुबे के सुसाइड पर किया लंबा पोस्ट, लिखा- नकली दुनिया, नकली लोग

28
एक्ट्रेस पुनम दुबे ने आकांक्षा दुबे के सुसाइड पर किया लंबा पोस्ट, लिखा- नकली दुनिया, नकली लोग

एक्ट्रेस पुनम दुबे ने आकांक्षा दुबे के सुसाइड पर किया लंबा पोस्ट, लिखा- नकली दुनिया, नकली लोग

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया जिसके बाद से सनसनी फैल गई। पूरी इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई क्योंकि उन्होंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी कि हंसती-मुस्कुराती, हमेशा अपने में मस्त रहने वाली अचानक यूं छोड़कर चली जाएगी। उनके जाने पर हर कोई अपना दुख जाहिर कर रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने दो पोस्ट्स किए हैं।

पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। ये भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। पवन सिंह समेत अन्य के साथ इनके कई गाने आ चुके हैं। ये फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन्होंने आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस की तस्वीर पर लिखा- भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और तुम्हारे परिवार को सहन शक्ति।

Akanksha Dubey Live: आकांक्षा पुरी ने सुसाइड से ठीक पहले किया था इंस्टाग्राम लाइव, फूट-फूटकर रोती दिखीं एक्ट्रेस

पूनम दुबे ने दी लोगों को सलाह

इसके अलावा उन्होंने लिखा- हम सब को दुनिया में बहुत मुश्किलें मिलती है जब हम हार जाते है , बहुत सारे ऐसे लोग भी मिलते है जो हमारा जीना हराम कर देते है तब भी हम हार जाते है पर अपनी ज़िंदगी को ख़त्म करने के अलावा भी बहुत रास्ते हैं, इन सब मुश्किलों के बावज़ूद हमे एक बार अपने परिवार के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए। जिंदगी अनमोल है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहिए और जो नेगेटिव लोग हों, उनसे दूर रहिए। नकारात्मक सोच से दूर रहिए।

पूनम दुबे ने बताई लोगों की असलियत

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया। पहले पोस्ट के 10 घंटे बाद। उसमें लिखा- जब तक आप जिंदा हो, कोई आपको खुश नहीं देख सकता। आपको आगे बढ़ते नहीं देख सकता। आपको क्यों खुश हो? क्यों आगे हो? क्यों इसके साथ हो? क्यों उसके साथ हो? क्यों हो? क्या हो? कहां हो? सब पूछते हैं। लेकिन जिंदगी में कैसे हो? क्या तकलीफें हैं? कोई नहीं जानना चाहता है।

पूनम दुबे ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

वह आगे लिखती हैं- और अगर किसी ने दोस्त बनकर जान लिया तो बस भाई साहब अगले दिन पकौड़े-चाय के साथ शाम के नाश्ते में आपकी बातों पर चर्चा शुरू हो जाती है। न कोई दोस्त होता है इंडस्ट्री में न प्यार। सब दिखावा है। आपके इस दुनिया से जाने के बाद सब को चिंता होती है और सबका एक ही डायलॉग होता है- काश बात किया होगा। नकली दुनिया। नकली लोग। पर इस दुनिया के नकली लोगों को नहीं सिर्फ अने मां, बाप फैमिली का सोचना चाहिए। सुसाइड करना इसका हल नहीं है।

आकांक्षा दुबे और समर सिंह का रिश्ता

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे कब से सिंगर समर सिंह को डेट कर रही थीं। इसकी जानकारी तो नहीं लेकिन 14 फरवरी 2023 को उन्होंने दो पोस्ट किए थे। उसमें वो सिंगर समर सिंह के साथ दिखाई दे रही थीं। उसमें उन्होंने वैलेनटाइन्स डे विश किया था, जिसके जरिए वो अपना लव रिलेशन ऑफिशियल कर रही थीं। जब उनकी कल मौत हुई तो एक यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा था कि एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया होगा शायद इसीलिए उन्होंने ये कदम उठाया है। क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी समर सिंह के साथ रील्स भी नहीं आई। जबकि एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ पोस्ट करती रहती थीं। हालांकि अभी ये तो जांच का विषय है। लेकिन पूनम दुबे भी अपने पोस्ट में कुछ ऐसा ही इशारा कर रही हैं कि इंडस्ट्री में कोई प्यार और दोस्त नहीं होता है। मां-बाप का सोचना चाहिए।